{"_id":"2083facffe768e19013569952e206a88","slug":"teachers-union-block-election-officials-elected-unopposed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक संघ ब्लाक चुनाव :निर्विरोध चुने गए पदाधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक संघ ब्लाक चुनाव :निर्विरोध चुने गए पदाधिकारी
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Sun, 11 Jan 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जबर सिंह यादव गुट के ब्लाक
विज्ञापन
पदाधिकारियों के हुए चुनाव में सभी प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित घोषित
हुए। यहां मनोज कुमार बढ़पुर विकास खंड के अध्यक्ष और सुहेल अली ब्लाक
मंत्री चुने गए। बढ़पुर विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय अमेठी जदीद में
शैलेश कुमार दुबे, श्रीनिवास वर्मा चुनाव अधिकारी और ब्रह्माशंकर व राजेश
कुमार यादव
पर्यवेक्षक की देखरेख में रविवार को सुबह ब्लाक स्तरीय पदाधिकारियों के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई। इसमें 10 से 12 बजे तक नामांकन प्रपत्र खरीदे गए। अध्यक्ष पद के लिए बढ़पुर विकास खंड क्षेत्र से मनोज कुमार मिश्रा, राजेपुर विकास खंड क्षेत्र से भूपेश प्रकाश पाठक, कायमगंज क्षेत्र से आर्येन्द्र कुमार, शमसाबाद क्षेत्र से नरेन्द्र पाल सिंह राजपूत, कमालगंज क्षेत्र से संदीप कुमार, मोहम्मदाबाद क्षेत्र से कुलदीप यादव ने नामांकन पत्र भरा।
इसी तरह मंत्री पद के लिए नामांकन पत्र शिक्षकों ने दाखिल किए। नामांकन पत्रों की जांच हुई। इसमें प्रत्याशियों के नामांकन पत्र सही पाए गए। प्रत्याशियों के विरोध में किसी का नामांकन न होने के कारण प्रत्याशियों को निर्विरोध घोषित कर दिया गया है।
बढ़पुर विकास खंड क्षेत्र से मनोज मिश्रा अध्यक्ष, सुहेल अली मंत्री, राजेपुर विकास खंड क्षेत्र से भूपेश पाठक अध्यक्ष, महेन्द्र प्रताप सिंह मंत्री, कायमगंज क्षेत्र से आर्येन्द्र कुमार यादव अध्यक्ष, अवधेश कुमार द्विवेदी मंत्री, शमसाबाद क्षेत्र से नरेन्द्र पाल सिंह राजपूत अध्यक्ष, अजीत कुमार यादव मंत्री, कमालगंज क्षेत्र से संदीप कुमार अध्यक्ष, नरेन्द्र सिंह मंत्री चुने गए। मोहम्मदाबाद क्षेत्र से कुलदीप यादव
अध्यक्ष, लोकपाल सिंह मंत्री चुने गए। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के संयोजक नरेन्द्र पाल सिंह राजपूत और सह संयोजक भूपेश प्रकाश पाठक ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। तीन चार दिन में अपने अपने विकास खंड क्षेत्र की कार्यकारिणी घोषित करने के निर्देश इन्हें दिए हैं। जिला स्तरीय चुनाव कराए जाने के लिए पांच दिन के अंदर डेलीगेट सूची देने के निर्देश दिए हैं।