फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Teacher's death, family's uproar in CHC

सांस लेने में दिक्कत से शिक्षक की मौत, सीएचसी में हंगामा

Tue, 20 Apr 2021 09:19 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 09:19 PM IST
विज्ञापन
Teacher's death, family's uproar in CHC
अनिल का फाइल फोटो। - फोटो : FARRUKHABAD
शिक्षक की मौत, परिजनों का सीएचसी में हंगामा
विज्ञापन

शमसाबाद। इलाज के लिए मंगलवार को सीएचसी पहुंचे शिक्षक को सांस लेने में दिक्कत होती देखकर मौजूद कर्मचारी ड्यूटी छोड़कर भाग गए। परिजन खुद शिक्षक को स्ट्रेचर पर लिटाकर डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे। तब तक शिक्षक की मौत हो गई। परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को शांतकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
मोहल्ला दलमीर खां निवासी अनिल कुमार राजपूत (35) जनपद सीतापुर के प्राथमिक स्कूल नगला जयराम में शिक्षक थे। सोमवार को उनकी तबीयत खराब हो गई। इस पर उन्होंने सीतापुर में रह रहे छोटे भाई आयुष को जानकारी दी। आयुष उन्हें लेकर दलमीर खां आ गए। मंगलवार को अनिल को सांस लेने में दिक्कत हुई। इस पर परिजन उन्हें लेकर सीएचसी पहुंचे और मौजूद कर्मचारियों को सांस लेने में दिक्कत बताई।
विज्ञापन

परिजनों ने ऑक्सीजन लगाकर इलाज शुरू करने के लिए कहा। शिक्षक को सांस लेने में दिक्कत होती देख सीएचसी कर्मचारी कोरोना संदिग्ध समझकर ड्यूटी छोड़कर भाग गए। परिवार के लोग स्ट्रेचर पर शिक्षक को स्वयं लेकर सीएचसी के अंदर पहुंचे। डॉ. दीपेंद्र अवस्थी ने शिक्षक को मृत घोषित कर दिया। इस पर परिवार के लोगों ने सीएचसी के कर्मचारियों व डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी पर एसओ आरके रावत व भाजपा नेता पूर्व चेयरमैन विजय गुप्ता मौके पर पहुंचे। एसओ व विजय गुप्ता ने परिजनों को समझाकर शांत किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शिक्षक की मौत हृदय गति से रुकने से होना बताई गई। शिक्षक की मौत से पत्नी विनीता, पुत्र अक्षत व पुत्री, भाई सुनील, विवेक, आयुष, बहन सविता, कविता तथा मां रामसखी रो-रोकर बेहाल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed