{"_id":"66a6a74c4dc409c3f702ded6","slug":"teacher-leaders-first-wife-cried-bitterly-to-get-allowance-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-113920-2024-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: भत्ता पाने को फूट-फूटकर रोईं शिक्षक नेता की पहली पत्नी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: भत्ता पाने को फूट-फूटकर रोईं शिक्षक नेता की पहली पत्नी
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक के जिलाध्यक्ष की पहली पत्नी भरण-पोषण भत्ता को लेकर जिला बेसिक शिक्षाधिकारी कार्यालय के चक्कर काट रही हैं। उन्होंने फूट-फूटकर रोते हुए बीएसए से गुहार लगाई। भत्ता न मिलने पर आत्महत्या करने की बात कही। बीएसए ने कार्रवाई का आश्वासन देकर समझाया।
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जाफरी निवासी शीशवती बीएसए कार्यालय पहुंचीं। बीएसए गौतम प्रसाद से शिकायत कर कहा कि वह विजय बहादुर यादव की पहली पत्नी हैं। पति ने उनसे तलाक लिए बिना दूसरी शादी कर ली। भरण-पोषण के लिए मुकदमा किया तो कोर्ट ने 1800 रुपये प्रतिमाह देने के आदेश किए थे। वर्ष 2023 से पति गुजारा भत्ता नहीं दे रहे हैं।
आरोप लगाया कि पति ने सांठगांठ कर जीपीएफ के 30 लाख रुपये भी निकाल लिए। उसे कुछ नहीं दिया। महीनों से वह गुजारा-भत्ता के लिए कार्यालय के चक्कर काट रही हैं। शिकायत करने के दौरान वह फूट-फूटकर रोने लगीं। बीएसए ने उन्हें जैसे-तैसे समझाकर आश्वासन दिया कि उन्हें गुजारा भत्ता दिलवाया जाएगा।
विज्ञापन
कार्यालय के कर्मचारियों ने समझा-बुझाकर महिला को घर भेजा। शीशवती ने बताया कि उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विजय बहादुर से उनकी शादी हुई थी। पति ने तलाक नहीं दिया और दूसरी शादी कर ली।
कोर्ट के आदेश पर 1800 रुपये प्रतिमाह गुजारा-भत्ता बंधा था। वह भी वर्ष 2023 से पति नहीं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि उसके कोई संतान नहीं है। बेसहारा है। अगर गुजारा-भत्ता नहीं मिला तो वह आत्महत्या कर लेगी। बीएसए गौतम प्रसाद ने बताया कि शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष की पहली पत्नी ने आकर उनकी शिकायत की है। इस संबंध में जिलाधिकारी को पत्र लिखा जाएगा। जिलाध्यक्ष विजय बहादुर ने बताया कि न्यायालय ने भत्ता रोका है। हम देने से इन्कार नहीं कर रहे। कोर्ट के आदेश पर भत्ता दिया जाएगा।