फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   teacher ki kami ,online padhai per joor

ऑनलाइन पढ़ाई पर जोर, कालेजों में शिक्षक नहीं

Wed, 23 Sep 2020 10:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
teacher ki kami ,online padhai per joor
फर्रुखाबाद। कोविड-19 में विद्यालय बंद होने से ऑनलाइन पढ़ाई पर जोर है, नई शिक्षा नीति भी बन गई है। लेकिन पढ़ाने के लिए इंटर कालेजों में शिक्षकों की कमी है। शिक्षकों का एक से दूसरे राजकीय इंटर कालेज में संबद्ध कर शिक्षण कार्य कराया जा रहा है। जिससे माध्यमिक शिक्षा विभाग के स्कूलों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। जिले के 10 राजकीय इंटर कालेजों में शिक्षकों के सृजित 2014 पदों के सापेक्ष 61 कार्यरत हैं और 143 पद खाली पड़े हैं। यही हाल अनुदानित 63 कॉलेजों का है, इनमें सृजित 1135 शिक्षक पदों के सापेक्ष 570 शिक्षक तैनात हैं और 565 पद अभी रिक्त पड़े हैं।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक राजेपुर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज का संचालन संबद्धीकरण हुए शिक्षकों से हो रहा है। यहां जीजीआईसी फतेहगढ़ प्रवक्ता दीपिका राजपूत को प्रधानाचार्य पद पर और सहायक अध्यापिका अनुसुइया दीक्षित को संबद्घ कर छात्राओं को शिक्षा दिलाई जा रही है। पंडित दीन दयाल राजकीय मॉडल कालेज कनकापुर में प्रवक्ता के दस पदों पर एक भी तैनाती नहीं है। सहायक अध्यापक के सात पदों के सापेक्ष एक शिक्षक तैनात है। प्रधानाचार्य और एक कनिष्ठ लिपिक है। दो सेवानिवृत्त शिक्षकों को शिक्षण कार्य के लिए लगाया गया है। परिचारक के पांच पद रिक्त हैं। यही हाल पंडित दीन दयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कालेज रोशनाबाद का है, यहां भी एक सहायक अध्यापक और एक लिपिक ही तैनात है। प्रधानाचार्य तक का पद रिक्त है।
विज्ञापन

उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हिसामपुर, बिहार व कुम्हरौर में भी शिक्षक व कर्मचारियों की कमी है। जिले में अनुदानिक 63 माध्यमिक विद्यालय हैं। इनमें प्रवक्ता के 229 पद हैं। इसमें से 133 प्रवक्ता तैनात हैं। 906 सहायक अध्यापकों की जगह 437 से काम लिया जा रहा है। शिक्षकों के अलावा राजकीय व अनुदानित विद्यालय में कनिष्ठ व वरिष्ठ लिपिक, चतुर्थश्रेणी कर्मचारी, कंप्यूटर आपरेटर के काफी पद रिक्त हैं। शिक्षकों की कमी से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक आदर्श कुमार त्रिपाठी ने बताया कि राजकीय, अनुदानित इंटर कालेज और कार्यालय में प्रवक्ता, शिक्षक, लिपिक, चतुर्थश्रेणी कर्मचारी रिक्त पदों की सूची तैयार कर माध्यमिक शिक्षा परिषद को भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed