फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Teacher dies in car accident

Farrukhabad News: कार की टक्कर से अध्यापक की मौत

Mon, 20 Oct 2025 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Mon, 20 Oct 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Teacher dies in car accident
फोटो-20, मृतक परमेश्वर दयाल। - फोटो : chineni news
मोहम्मदाबाद। दुकान से समाचार पत्र लेने जाते समय सेवानिवृत्त शिक्षक को कार ने टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद भाग रहे कार चालक ने एक अन्य युवक को भी टक्कर मारकर घायल कर दिया।
विज्ञापन

हालांकि ग्रामीणों ने कार चालक को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। लखनऊ ले जाते समय रिटायर्ड शिक्षक की मौत हो गई। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला इंदिरा नगर निवासी रिटायर्ड शिक्षक परमेश्वर दयाल रविवार सुबह करीब 7.30 बजे अपनी दुकान से अखबार लेने जा रहे थे।
विज्ञापन

इटावा-बरेली हाईवे पर गांव सकवाई के पास बेवर की तरफ से आ रही कार ने परमेश्वर दयाल को टक्कर मार दी। राहगीरों ने कार को रोकने का प्रयास किया, लेकिन मुरहास कन्हैया के पास कार चालक ने युवक अनिल भास्कर को भी टक्कर मार दी, इससे उनका पैर टूट गया। हालांकि ग्रामीणों ने कार चालक को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनिल भास्कर को नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर परिजन निजी वाहन से परमेश्वर दयाल को नर्सिंग होम ले गए। हालत गंभीर होने पर परमेश्वर दयाल को परिजन लखनऊ ले जा रहे थे। रास्ते में उनकी मौत हो गई।

शिक्षक के दो पुत्र सुमित, अमित व चार बेटियां हैं। दो बेटियों की शादी हो गई है। पत्नी सुमन देवी का रो-रोकर बुरा हाल था। कोतवाली प्रभारी विनोद शुक्ल ने बताया कि कार चालक को हिरासत में लिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed