फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Tax evasion of Rs 88,767 caught

88767 रुपये की टैक्स चोरी पकड़ी

Sun, 04 Sep 2022 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Sep 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Tax evasion of Rs 88,767 caught
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ स्थित हार्डवेयर की दुकान पर शनिवार को एसजीएसटी की टीम ने छापा मारा। करीब साढ़े सात घंटे जांच चली। इसमें 88767 रुपये की टैक्स चोरी का मामला पकड़ा गया।
विज्ञापन

जीएसटी एसटीएफ लखनऊ की शिकायत पर जनपद इटावा के डिप्टी कमिश्नर (एसआईबी) रमा शंकर टीम के साथ दोपहर में फतेहगढ़ पहुंचे। उन्होंने पुराना जिला अस्पताल रोड स्थित जितेंद्र नारायण दीक्षित उर्फ आलोक दीक्षित की दुकान (भारत प्लाईवुड एंड हार्डवेयर) पर खरीद-बिक्री संबंधी अभिलेखों की जांच की।
विज्ञापन

डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि जांच में दो लाख 46 हजार 575 रुपये का अघोषित माल मिला। इस पर 44384 रुपये टैक्स व इतना ही जुर्माना लगाया गया।
इसके अलावा आईटीसी का अंतर मिलने पर उन्होंने एक लाख 28 हजार रुपये ऑनलाइन जमा कर दिए। जांच के दौरान असिस्टेंट कमिश्नर अतुल उमराव, वाणिज्य कर अधिकारी साधना मिश्रा, गणेश यादव व अभिषेक मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed