फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Taufiq returned to earn daughters' marriage empty handed

बेटियों की शादी को गए तौफीक लौटे सब कुछ गंवाकर

Sun, 17 May 2020 09:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
Taufiq returned to earn daughters' marriage empty handed
आपबीती सुनाता जयपुर से लौटा परिवार। - फोटो : FARRUKHABAD
बेटियों की शादी को कमाने गए तौफीक लौटे खाली हाथ
विज्ञापन

शमसाबाद। शहर के मोहल्ला गढ़ी कोहना निवासी तौफीक 11 माह पहले राजस्थान के जयपुर में कमाने गए थे। सोचा था जवान हुई दो बेटियों की शादी हो जाएगी, मगर लौटे खाली हाथ। जयपुर से किराये की मिनी बस से घर जा रहे तौफीक फर्रुखाबाद मार्ग पर ठंडी कुइयां के पास पानी पीने के लिए रुके थे।
बोले, पत्नी परवीन, पुत्र खुर्शीद, बहू खुशबी, पुत्र शाहरुख और पुत्री रुखसार, मुस्कान, साहिबा संग जयपुर गए थे। बस में उनके साथ काम कर रहे भीकमपुरा निवासी अनिल, उनकी पत्नी माला, उनके पुत्र रिषी (6), पुत्री राखी (6) भी थे। बोले, दो बेटी जवान हैं। जयपुर में जरदोजी का काम अच्छा था। वहां स्थिति सही हुई, तब तक लॉकडाउन हो गया।
विज्ञापन

जो कमाया वह 50 दिनों में खा लिया। तीन दिन से रोटी भी नहीं मिली। पैसे इतने बचे कि किराया ही हो जाए। शनिवार सुबह 25 रुपये प्रति किमी के किराए पर मिनी बस की और यहां तक पहुंच गए। अब घर तो पहुंच जाएंगे। यहां कुछ तो खाने के लिए मिलेगा। अब अल्लाह मालिक, जो होगा देखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed