Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Target set to crush 1.4 million quintals of sugarcane; trial to take place today.

Farrukhabad News: 14 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई का लक्ष्य, आज होगा ट्रायल

Thu, 19 Nov 2026 12:53 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Target set to crush 1.4 million quintals of sugarcane; trial to take place today.
कायमगंज। किसान सहकारी चीनी मिल में नए पेराई सत्र की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। मिल का पेराई सत्र 22 से 25 नवंबर के बीच शुरू होने की संभावना है। इस बार मिल प्रशासन ने 14 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मशीनों का मास्टर ट्रायल किया जाएगा। पिछले सत्र में गन्ने की कमी के कारण मिल केवल 7.96 लाख क्विंटल पेराई कर सकी थी। इस बार गन्ने का रकबा बढ़ने से मिल को बेहतर पेराई और रिकवरी की उम्मीद है। मशीनों की मरम्मत और सफाई का काम पूरा हो चुका है, तीनों टरबाइनों की मरम्मत भी की गई है। प्रदूषण नियंत्रण के लिए नया आईडी पंखा और शीरा भंडारण के लिए नया टैंक तैयार किया गया है। एक इंजीनियर के निधन के कारण बुधवार का मास्टर ट्रायल टाल दिया गया था, जो अब बृहस्पतिवार को होगा। गन्ना तौल में पारदर्शिता के लिए मिल गेट पर एआई कैमरे और क्रय केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। कई क्रय केंद्र भी तैयार हो चुके हैं।
विज्ञापन


इस बार क्षेत्र में 3845 हेक्टेयर में गन्ने की फसल खड़ी है, जो 500 हेक्टेयर बढ़ी है। इससे मिल को पर्याप्त गन्ना मिलने और चीनी की रिकवरी बेहतर होने की उम्मीद है। हालांकि, अधिक बारिश के कारण शुरुआती जांच में रिकवरी कम मिली है। तराई क्षेत्र में करीब 665 हेक्टेयर गन्ने की फसल बाढ़ से प्रभावित हुई है। पिछले पेराई सत्र में 7.96 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई हुई थी और किसानों को 31.72 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चीनी मिल के महाप्रबंधक नीरज वर्मा ने बताया कि किसानों को समय से गन्ना पर्चियां उपलब्ध कराने और भुगतान जल्द करने का प्रयास रहेगा। दूरदराज से आने वाले किसानों के लिए किसान भवन में बैठने और ठहरने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने किसानों से साफ-सुथरा गन्ना लाने की अपील की है, जिसमें जड़ और अगोला नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed