फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   tahseeldivas me narebaji of villagers

तहसील दिवस में ग्रामीणों ने की नारेबाजी

Tue, 02 Dec 2014 11:30 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Tue, 02 Dec 2014 11:30 PM IST
विज्ञापन
tahseeldivas me narebaji of villagers
तहसील दिवस के दौरान जिलाधिकारी की मौजूदगी में तहसील सदर के गांव दुल्लामई के ग्रामीणों ने चकबंदी निरस्तीकरण को लेकर नारेबाजी की। उन्होंने चकबंदी विभाग के  खिलाफ नारे भी लगाए। इस पर तहसीलदार कमरे से बाहर निकले और ग्रामीणों को शांत किया।
विज्ञापन

 ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर चकबंदी निरस्त किए जाने की मांग की। तहसील दिवस में 197 प्रार्थना पत्र आए। मौके पर 22 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया गया। डीएम के होने की जानकारी मिलने पर फरियादियों की जमकर भीड़ उमड़ी। अमृतपुर में तहसील दिवस में  12 लोग गैरहाजिर रहे।
विज्ञापन

यहां 18 में एक फरियादी को मिला न्याय मिल पाया।
मंगलवार को तहसील परिसर में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। यहां जिलाधिकारी डा. एनकेएस चौहान और पुलिस अधीक्षक विजय यादव के आने की जानकारी मिलने पर सैकड़ों फरियादी पहुंचे।  इस दौरान गांव दुल्लामई के एक दर्जन से ज्यादा ग्रामीणों ने चकबंदी निरस्त करने को लेकर नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 इस पर तहसीलदार आरपी चौधरी कमरे से बाहर निकले और उन्होंने ग्रामीणों को शांत किया। इसके बाद ग्रामीणों ने डीएम को चकबंदी निरस्त कराने का ज्ञापन सौंपा। गुलाबी गैंग कमांडर अंजली यादव ने शिकायत की कि इलाके क ी  युवती के साथ मोहल्ले का ही प्रमोद कुमार छेड़छाड़ करता है।
लड़की के भाई ने विरोध किया तो उसे जमकर पीट दिया। डीएम ने थानाध्यक्ष मऊदरवाजा सुनील यादव को आदेश दिए कि मामले की जांच कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाए।
 रकाबगंज खुर्द के कृष्ण गोपाल ने अवैध कब्जा हटवाने की मांग की। गांव बहोरना के प्रधान कल्लू, हीरालाल आदि ने दानमंडी संपर्क मार्ग से प्राथमिक विद्यालय बहोरना तक संपर्क मार्ग बनवाए जाने की गुहार लगाई। 
 भाजपा गंगा प्रकोष्ठ के विभाग संयोजक विनोददत्त दीक्षित ने बीसलपुर तराई में विद्युतीकरण कराए जाने, कमालगंज के मोहल्ला शास्त्री के शिवा राजपूत, सोनू कटियार आदि ने रेलवे रोड से मोहल्ला शास्त्री नगर तक टूटी पड़ी नालियों के मरम्मतीकरण की आवाज उठाई। अल्पसंख्यक छात्राओं ने वजीफा दिलवाए जाने की मांग की।
अमृतपुर प्रतिनिधि के अनुसार उप जिलाधिकारी लालजी मिश्रा की अध्यक्षता में तहसील दिवस हुआ।। इस दौरान ग्राम पंचायत अधिकारी शैलेंद्र त्रिपाठी, आलोक त्रिवेदी, मुनीश यादव, रवींद्र पांडेय, आलोक त्रिवेदी, सुरेशचंद्र पाल, जयराम लाल, मतस्य विभाग के एमपी शुक्ला, विकलांग कल्याण विभाग के राजेश आर्य,
वन क्षेत्राधिकारी ओमकार सिंह, थानाध्यक्ष मनीष यादव और सहकारिता विभाग के बालमुकुंद गैरहाजिर रहे। उप जिलाधिकारी लालजी मिश्रा ने बताया कि इसकी जानकारी जिलाधिकारी को पत्र भेजकर दी जाएगी। तहसील दिवस में कनकापुर के रामशंकर ने फर्जी राशन कार्ड की जांच करवाए जाने,
सुनीता देवी निवासी गौटिया पूर्वी ने रास्ता खुलवाए जाने की फरियाद लगाई। सौरभ अवस्थी निवासी अमृतपुर ने चकमार्ग की पैमाइश की मांग की। अमृतपुर के राधेश्याम ने सड़क से कब्जा हटवाए जाने का प्रार्थना पत्र दिया।

इस अवसर पर एबीआरसी प्रदीप चतुर्वेदी, पूर्ति निरीक्षक राजीव कुमार, सुनीता उपाध्याय और डा. प्रभात वर्मा आदि मौजूद रहे।
कायमगंज प्रतिनिधि के अनुसार  एडीएम मनोज सिंघल की अध्यक्षता में तहसील सभागार में आयोजित तहसील दिवस में कई लोगों  ने बिजली संबंधी शिकायतें दर्ज कराईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed