फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Tableau of nine goddesses decorated

Farrukhabad News: नौ देवियों की झांकी सजाई

Sat, 04 Oct 2025 12:50 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sat, 04 Oct 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Tableau of nine goddesses decorated
फोटो-32, कार्यक्रम में सजे नाै देवियों के स्वरूप। स्रोत: स्वयं - फोटो : reasi news
फर्रुखाबाद। ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय जटवारा जदीद अंगूरीबाग में नवरात्रि और दशहरा पर्व बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर चैतन्य नौ देवियों की झांकी सजाई गई।
विज्ञापन

आध्यात्मिक नाटिका के माध्यम से रावण और उसके क्रोध, लोभ, मोह, अहंकार एवं बुरी प्रवृत्तियों का प्रतीकात्मक संहार दिखाया गया। केंद्र संचालिका बीके शोभा ने कहा कि हमारी सभ्यता और संस्कृति त्योहारों में झलकती है। ज्योति बहन ने कहा कि कन्या का जन्म देवी स्वरूप के रूप में होता है। हमें उसकी रक्षा और सम्मान करना चाहिए।
विज्ञापन

संजय गर्ग ने बताया कि कन्या देव समान है। चित्रा अग्निहोत्री ने कहा कि अच्छे संस्कारों के माध्यम से जीवन में श्रेष्ठ संस्कृति और आचार-व्यवहार का विकास होता है। कार्यक्रम में कन्हैया लाल जैन, देवेंद्र नारायण श्रीवास्तव, रोमी श्रीवास्तव, अनिल सक्सेना, ममता सक्सेना ने नौ देवियों को नारियल, चुन्नी आेढ़ाकर आरती-पूजन कर भोग अर्पित किया। भजनों की मधुर ध्वनि से आश्रम में उत्सव का माहौल बना रहा। कार्यक्रम का संचालन सुवालाल मिश्रा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed