फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Suspects being sent home with samples in Mission Hospital

मिशन में कोरोना सैंपल लेकर घर भेजे जा रहे संदिग्ध

Sat, 18 Apr 2020 09:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2020 09:00 PM IST
विज्ञापन
Suspects being sent home with samples in Mission Hospital
मिशन अस्पताल में बने क्वारंटीन फैसीलिटी सेंटर में बाहर बैठे मरीज। - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। प्रशासन की लापरवाही जिले में किसी कोरोना पॉजिटिव की वजह बन सकती है। मिशन अस्पताल के सभी 44 बेड फुल हैं। अब कोरोना संदिग्धों के नमूने लेकर उन्हें घर भेज दिया जाता है। इनमें से कोई पॉजिटिव निकल आया, जो स्थिति बनेगी उसे सोचकर ही रूह कांप जाती है। शनिवार को मिशन में 15 और लोहिया अस्पताल में 12 लोगों के नमूने लिए गए।
विज्ञापन

मिशन अस्पताल में बने क्वारंटीन फैसिलिटी सेंटर में शुक्रवार को जिले भर से 15 संदिग्धों को लाया गया। बेड फुल होने से उन्हें नमूने लेने के बाद घर भेज दिया गया। उन्हें यहां भर्ती किया जाना था। 14 दिन के क्वारंटीन के बाद ही घर भेजने की इजाजत थी। ये स्थिति तब है जब लोहिया अस्पताल का 14 बेड का आइसोलेशन वार्ड खाली पड़ा है।
विज्ञापन

अब सवाल ये है कि जो लोग घरों से नमूने देने आ रहे हैं और उन्हें घर ही भेज दिया जाता है। इन्हीं में से कोई पॉजटिव निकला, तो स्थिति संभालना मुश्किल हो जाएगा। इस तरफ प्रशासन का ध्यान नहीं है। उधर, लोहिया अस्पताल में शनिवार को दोपहर बाद किट पहुंच गई। इसके बाद दो दिन में चिह्नित 15 संदिग्धों में से 12 नमूना देने पहुंचे। कुल 27 नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

असमंजस में फंस गया स्टाफ
मिशन अस्पताल के क्वारंटीन फैसिलिटी सेंटर में शनिवार को हरियाणा के रेवाड़ी में नौकरी करने वाला उन्नाव के थाना मौरावां के गांव अकोरी निवासी एक युवक और दूसरा जिले के ही मोहम्मदाबाद थाने के गांव पिपरगांव निवासी युवक पहुंचा। यह दोनों हरियाणा से आते समय कायमगंज बार्डर पर रोके गए थे। अब स्टाफ इन्हें रोकने की स्थिति में नहीं है। लिहाजा उन्हें कायमगंज ही भेजने की व्यवस्था कर रहा था।

कासगंज में पॉजिटिव मरीज संग वॉलीबाल खेलने वाला दबोचा
फर्रुखाबाद। कायमगंज थाना क्षेत्र के गांव सलेमपुर दूदेमई निवासी एक युवक बीते दिनों कासगंज में रुका था। वह जिन लोगों संग वॉलीबाल खेलता था, उन्हीं में से कुछ की पॉजिटिव रिपोर्ट आई। इसके बाद कासगंज प्रशासन में हड़कंप मच गया। कासगंज के अफसरों ने दूदेमई के इस युवक की भी सूचना दी। इस पर कायमगंज पुलिस ने प्रशासनिक अफसरों संग छापा मारा और उसे दबोच लिया गया। युवक को मिशन अस्पताल के सेंटर में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed