{"_id":"5e40052b8ebc3ee58b3badd3","slug":"suspected-farrukhabad-news-knp5434506117","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में मरे युवक की नगदी, बाइक गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में मरे युवक की नगदी, बाइक गायब
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मेला रामनगरिया में संदिग्ध मरे भैंस कारोबारी की नगदी और बाइक भी गायब है। वह सास के बुलावे पर भैंस खरीदने नगदी लेकर 20 दिन पहले ससुराल गया था। वहीं से पत्नी संग मेले में आईं सास के पास आ गया। शनिवार रात उसकी हालत बिगड़ गई और उसने दम तोड़ दिया। पिता का कहना है कि सास और पत्नी कुछ भी बताने को तैयार नहीं है। नगदी, बाइक का भी कुछ पता नहीं है।
कन्नौज के थाना छिबरामऊ के गांव मोहन नगला निवासी इंदल का पुत्र आदेश 20 दिन पहले पत्नी के साथ बाइक से कन्नौज के राधा मंदिर के पास ससुराल गया था। पिता इंदल ने बताया कि आदेश भैंसों की खरीद-फरोख्त करता था। सास सुनीता देवी कई दिन से अच्छी भैंस देख लेने की बात कहकर बुला रही थीं। आदेश घर से साढ़े 45 हजार रुपये लेकर गया था। कई बार बुलाने पर वह नहीं आया। ससुराल से ही पत्नी के साथ वह पांचाल घाट मेले में कल्पवास कर रहीं आदेश की पत्नी रुचि की नानी शकुंतला के पास आ गया। यहां उसकी संदिग्ध हालात में मौत हो गई।
पिता ने बताया कि उन्हें घटना के काफी देर बाद सूचना दी गई। अब पुत्र के पास मौजूद नगदी, बाइक के बारे में भी कोई बताने को तैयार नहीं हैै। रुचि पूरा जेवर भी पहनकर घर से आई थी। वह भी कुछ बता नहीं रही है। उन्होंने कहा कि मामला संदिग्ध है। पोस्टमार्टम के बाद वे पुलिस को तहरीर देंगे। कोतवाली प्रभारी वेदप्रकाश पांडेय ने बताया कि परिजनों की सूचना पर पोस्टमार्टम करा दिया गया है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई करेंगे।