फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Suryadev showed his attitude, mercury at 42 degrees

सूर्यदेव ने दिखाए तेवर, पारा 42 डिग्री पर

Wed, 28 Apr 2021 10:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Apr 2021 10:43 PM IST
विज्ञापन
Suryadev showed his attitude, mercury at 42 degrees
सूर्यदेव ने दिखाए तेवर, पारा 42 डिग्री पर
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। सूर्यदेव ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। तापमान 42 डिग्री तक पहुंच गया है। दिन भर बदन झुलसाने वाली लू चलती रही। दोपहर में लोग घरों से काफी कम संख्या में निकले। इसी वजह से सड़कें बेरौनक रहीं।
अप्रैल में मात्र दो दिन बचे हैं। गर्मी में तेजी से बढोतरी हो रही है। इसके चलते ही बुधवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री दर्ज किया गया। सुबह से ही गर्म हवाएं चलने लगीं। दोपहर में तेज लू चलने से लोगों को खासी दिक्कत हुई।
विज्ञापन

लोग अंगौछा व छाता लगाकर धूप और गर्म हवा से बचाव करते दिखे। शाम पांच बजे तक गर्म हवाएं चलती रहीं। सुबह 11 बजे तक बाजार में रौनक रही। इसके बाद गर्मी के चलते लोग घरों में ही दुबक गए। वहीं शीतल पेय पदार्थों की मांग बढ़ने से दुकानदार खुश नजर आए। गन्ने के रस बेचने वाले ठेलों पर भी भीड़ नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed