फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Survey of loss in crops started with grasshopper team in Farrukhabad

फर्रुखाबाद में टिड्डी दल से फसलों में नुकसान का सर्वे शुरू

Sun, 12 Jul 2020 11:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Survey of loss in crops started with grasshopper team in Farrukhabad
गांव मदनपुर में टिड्डी दल ने पूरे खेत की मक्का की फसल साफ कर दी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। जनपद में 10 जुलाई को पहुंचे टिड्डी दल ने मक्का की फसलों में काफी नुकसान पहुंचाया है। इससे तीन ब्लाक क्षेत्र के किसानों की फसलें प्रभावित हुईं। फसलों की क्षति के आंकलन को लेखपालों ने सर्वे शुरू कर दिया है। ऐसे किसानों के खेतों को नुकसान ज्यादा हुआ है जो अपने खेत टिड्डियों से बचाने को आए ही नहीं।
विज्ञापन

जिले में दो दिन तक रुके टिड्डी दल ने किसानों व कृषि विभाग की सक्रियता के बावजूद फसलों को काफी नुकसान पहुंचाया। हमले का असर ब्लाक शमसाबाद, मोहम्मदाबाद व कमालगंज क्षेत्र में अधिक रहा। जो किसान टिड्डी दल भगाने को खेतों में नहीं पहुंचे, उन्हें सर्वाधिक नुकसान झेलना पड़ा। मोहम्मदाबाद क्षेत्र के गांव मदनपुर में नीरज दुबे इस दौरान खेत में नहीं पहुंचे तो टिड्डियों ने उनकी पांच बीघा मक्का की फसल पूरी तरह चट कर दी। इससे पौधों की जगह ठूंठ खड़े दिख रहे हैं। उपकृषि निदेशक प्रसार राजकुमार ने बताया कि टिड्डी दल से जनपद में करीब 250 बीघा मक्का व गन्ने की फसलों में 15 से 20 प्रतिशत नुकसान हुआ है। फसलों में क्षति का आंकलन करने के लिए लेखपालों की ड्यूटी लगाई गई है। फिलहाल टिड्डी दल हरदोई की ओर जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed