फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Surveillance did not work, police reached the accused only with the help of sketch

Farrukhabad News: सर्विलांस नहीं आया काम सिर्फ स्कैच के सहारे आरोपी तक पहुंची पुलिस

Fri, 18 Jul 2025 11:35 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Fri, 18 Jul 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Surveillance did not work, police reached the accused only with the help of sketch
फर्रुखाबाद। एक लाख के के इनामी बदमाश तक पहुंचने के लिए पुलिस ने स्केच सहारा लिया। मनु मोबाइल नहीं उपयोग करता था इसलिए सर्विलांस टीम उसके बारे में कोई भी सूचना नहीं दे पाई। कुछ भी मैनपुरी से लेकर फर्रुखाबाद तक के शराब ठेकों व कबाड़ की दुकानों पर पुलिस उसके सुराग तलाशत रही। हर तरफ मुखबिरों का जाल फैलाया गया। उधर एसएसपी के निर्देश पर एसओजी भी छापे मार रही थी।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने मनु को पकड़ने के लिए पांच टीमें गठित की थीं। एसपी ने सख्त निर्देश दिए थे कि आरोपी को हर हाल में गिरफ्तार किया जाए। मनु कबाड़ बेचकर गुजर बसर करता था। शराब पीने का आदी था। इसे ध्यान में रखते हुए मनु का स्कैच तैयार कराया था। फर्रुखाबाद से लेकर मैनपुरी तक पड़ने वाली सभी कबाड़ की दुकानों और शराब के ठेकों पर मुखबिरों को सक्रिय किया गया। यही वजह रही कि शुक्रवार को मोहम्मदाबाद पुलिस को सफलता भी मिल गई।
विज्ञापन


मुखबिर की सूचना पर बेवर रोड मोहम्मदाबाद क्षेत्र स्थित खाटू श्याम मंदिर के पीछे मनु के छिपे होने की जानकारी मुखबिरों ने मोहम्मदाबाद कोतवाली पुलिस को दी। इसके बाद इंस्पेक्टर विनोद कुमार के साथ पुलिस की टीम ने मुठभेड़ के बाद हत्यारे मनु को ढेर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


--------------------

पुलिस को चकमा देने में माहिर था शातिर अपराधी मनु

संवाद न्यूज एजेंसी।

फर्रुखाबाद। बालिका का हत्यारोपी मनु पुलिस की साख के लिए चुनौती बना हुआ था। कई मासूमों के साथ दरिंदगी और अपराध करने वाला मनु इतना शातिर था कि पुलिस की पकड़ से वह 23 दिन दूर रहा। उसका चालाकी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उसने बालिका का अपहरण मोहम्मदाबाद से किया लेकिन दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव मैनपुरी में जाकर फेंका। उसका मकसद था कि दो जिलों की पुलिस घटनास्थल में उलझी रहे और वह आसानी से सुबूत मिटा सके।कई दिनों के अथक प्रयास के बाद पुलिस ने हत्यारे की सुरागकशी कर ली।


--------------------------

टॉफी-चॉकलेट और आम का लालच देकर बच्चों को बनाता था निशाना

पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने बताया कि मनु के खिलाफ मेरापुर थाने व मोहम्मदाबाद कोतवाली में हत्या, अपहरण समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। अन्य थानों से भी पुलिस मनु के आपराधिक इतिहास की जानकारी करने में लगी है। यह सिरफिरा किस्म का अपराधी था। नाबालिग बच्चों को अगवा कर उनके साथ दुष्कर्म करने के बाद उनकी हत्या कर देता था। हत्यारा पहले उन्हें टॉफी ,चॉकलेट और आम का लालच देकर घुलता-मिलता था। कई दिनाें तक बच्चों पर निगाह रखता था। फिर बहला फुसला कर उनका अपहरण कर लेता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed