फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Surgery performed at Lohia Hospital; allegation of charging 34,000.

Farrukhabad News: लोहिया अस्पताल में किया ऑपरेशन, 34 हजार रुपये लेने का आरोप

Sat, 18 Jul 2026 11:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Surgery performed at Lohia Hospital; allegation of charging 34,000.
फर्रुखाबाद। छत पर बंदर के हमले से घबराकर भागते समय गिरे एक ढोलक वादक की ढाई माह पहले पैर की हड्डी टूट गई थी। उसका लोहिया अस्पताल में आर्थो सर्जन ने इलाज किया। आरोप है कि दो बार ओटी में ऑपरेशन के बदले 35 हजार रुपये लिए, मगर हड्डी नहीं जुड़ी। शनिवार को कांग्रेस नेता के बुलावे पर पहुंचे सीएमएस के सामने पीड़ित ने दुखड़ा सुनाया। सीएमएस ने जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

मऊदरवाजा थाने के मोहल्ला ढुइया नौलक्खा निवासी अतुल तिवारी का 24 अप्रैल को छत पर बंदरों के हमले से गिरकर पैर टूट गया था। उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। आर्थो सर्जन ने उसका इलाज किया। अतुल ने आरोप लगाया कि अस्पताल की ओटी में पहली बार ऑपरेशन किया गया। डॉक्टर ने 20 हजार रुपये लिए। इसके बाद न तो दर्द बंद हुआ और न ही हड्डी जुड़ी। डॉक्टर से कई बार कहने पर उसका 14 हजार रुपये लेकर दोबारा ऑपरेशन कर दिया गया। इसके बावजूद आज तक कोई फायदा नहीं हुआ। अब दर्द से बेहाल है। अन्य मरीजों को देखते, मगर उनकी बात तक नहीं सुन रहे हैं।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर में जानकारी होने पर कांग्रेस नेता शुभम तिवारी पहुंचे। उन्होंने सीएमएस डॉ. जगमोहन शर्मा को बुलाया। पीड़ित अतुल तिवारी ने उन्हें पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। सीएमएस ने बताया कि इस मामले की सीएमओ से भी शिकायत हुई है। वहां से जांच कमेटी बनाने के आदेश किए जा रहे हैं। मामला बेहद गंभीर है। अस्पताल में ऑपरेशन के बदले रुपये लेना गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------------
कई दिन से अपने हाथ से ही करता ड्रेसिंग
अतुल तिवारी और उसके भाई ने सीएमएस को बताया कि कई दिन से ड्रेसिंग तक करनी बंद कर दी है। वह खुद अपने हाथ से ड्रेसिंग कर रहे हैं। ड्रेसिंग रूम में ताला लगा दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed