फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Surgeon honored for removing iron plate stuck in stomach

Farrukhabad News: पेट में फंसी लोहे की प्लेट निकालने वाले सर्जन सम्मानित

Sat, 21 Jun 2025 11:02 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sat, 21 Jun 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
Surgeon honored for removing iron plate stuck in stomach
लोहिया अस्पताल में सर्जन मेजर डॉ. रोहित तिवारी का स्वागत करते लोग। 
फर्रुखाबाद। रसोई गैस सिलिंडर फटने से स्टील की प्लेट पेट में घुसकर फंसने के बाद लोहिया में भर्ती एक गरीब महिला का चंद घंटे में ही ऑपरेशन करके बचा लिया गया था। सर्जन डॉक्टर का अस्पताल में समाजसेवियों ने अंगवस्त्र व तिरंगा भेंट कर माल्यार्पण किया। पदाधिकारियों ने कहा कि धरती के भगवान कहे जाने वाले डॉक्टर का यही धर्म होना चाहिए।
विज्ञापन

गांवों में फेरी लगाकर कड़ा, चूड़ी बेचने वाली मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के सुकवाहा निवासी सनी अपनी पत्नी छोटी कुमारी (26) के साथ शाहजहांपुर के मिर्जापुर थाने के गांव बांसखेड़ा में डेरा लगाए था। 31 मई की सुबह खाना बनाते समय सिलिंडर फट गया। पास में रखी स्टील की प्लेट उसके पेट में घुस गई थी। उसे लोहिया अस्पताल लाया गया। इमरजेंसी पहुंचे सर्जन मेजर डॉ. रोहित तिवारी ने महिला का ऑपरेशन कर प्लेट निकालकर जान बचा ली। महिला को आठ दिन पहले अस्पताल से छुट्टी मिल गई।
विज्ञापन

गरीब महिला की जान बचाने पर सनातन भाजपा और संघर्ष सेवा समिति ने अस्पताल में सीएमएस के दफ्तर में सर्जन डॉ. रोहित तिवारी व सीएमएस डॉ. अशोक प्रियदर्शी का माल्यार्पण कर अंगवस्त्र व तिरंगा भेंट कर स्वागत किया। भाजपा नेता शिवम दुबे ने कहा कि एक गरीब की जान बचाने से ही भाजपा सरकार की अंत्योदय की संकल्पना साकार हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामवीर सिंह चौहान, सभासद अनिल तिवारी, संजीव त्रिपाठी ने भी प्रशंसा की। इसमें नीरज कटियार, आशु राठौर, मलय कटियार, राहुल उपाध्याय, गौरव सक्सेना, हिमांशु श्रीवास्तव, शशांक राजपूत, विकास गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed