{"_id":"66f3261f145268172e03a5a6","slug":"sunshine-after-rain-diseases-gained-momentum-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-104006-2024-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: बारिश बाद खिली धूप, बीमारियों ने पकड़ी रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: बारिश बाद खिली धूप, बीमारियों ने पकड़ी रफ्तार
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मूसलाधार बारिश के बाद चटख धूप से बीमारियों ने रफ्तार पकड़ ली है। मंगलवार को लोहिया अस्पताल की ओपीडी में 970 मरीज पहुंचे। इनमें अकेले खांसी, जुकाम व बुखार के मरीजों की संख्या 350 रही। मेडिकल जांचों में फिलहाल वायरल के मरीज अधिक देखे जा रहे हैं।
आमतौर पर रविवार के अवकाश के बाद सोमवार को लोहिया अस्पताल की ओपीडी में 900 तक मरीज पहुंच जाते हैं, मगर कई दिन मूसलाधार बारिश के बाद मौसम में बदलाव रोगों को बढावा दे रहा है। ग्रामीण इलाकों में संक्रामक रोगों में इजाफा देखा जा रहा है। इसकी वजह से लोहिया अस्पताल में मंगलवार को भी मरीजों की भारी तादाद देखने को मिली।
यहां पंजीकरण व पर्चा काउंटर पर मरीजों की लंबी कतारें रहीं। दोपहर दो बजे तक 970 मरीजों के पर्चे बनाए गए। इनमें अकेले फिजीशियन को दिखाने के लिए 350 से अधिक मरीज पहुंचे। इनमें अधिकांश खांसी, जुकाम व बुखार से पीड़ित थे। हालांकि 50 से अधिक मरीज दस्त और पेट दर्द की शिकायत वाले पहुंचे। मरीजों की भीड़ की वजह से पर्चा काउंटर से लेकर डॉक्टरों के यहां धक्का-मुक्की होती रही।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
ऑनलाइन पंजीकरण का सर्वर डाउन
लोहिया अस्पताल में ऑनलाइन पंजीकरण सर्वर डाउन होने से मरीजों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बड़ी संख्या में मरीज बिना पंजीकरण पर्ची के ही पर्चा काउंटर पर लग गए। मजबूरन बिना पंजीकरण के ही पर्चे बनाने पड़े। इसी के चलते अधिक परेशानी हुई।
-- -- -- -- --
बदलते मौसम में एक्सपर्ट की राय
फोटो-27 डॉ प्रवीन कुमार ,फिजीशियन लोहिया अस्पताल
लोहिया अस्पताल के फिजीशियन डॉ. प्रवीन कुमार ने बताया कि रात में तापमान में कमी और दिन में तेज धूप बीमारियों का कारण बन रही हैं। किसी को भी फ्रिज का पानी न पीने दें। पानी उबालने के बाद ठंडा करके पिएं तो बीमार होने से बचेंगे। बच्चों को बीमारी से बचाने के लिए फ्रिज में पानी रखना बंद कर दें। जलभराव से मच्छर बढ़े हैं। इनसे सावधान रहने की जरूरत है। फिलहाल वायरल के मरीज अधिक आ रहे हैं। बुखार आने पर उसे चढ़ने न दें, तुरंत नजदीकी सरकारी अस्पताल से दवा लें। जांच अवश्य कराएं।