फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Sumit was murdered by a ganja smuggler along with three others on suspicion of being an informer.

Farrukhabad News: मुखबिरी के शक में गांजा तस्कर ने तीन लोगों के साथ की थी सुमित की हत्या

Wed, 08 Oct 2025 12:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Sumit was murdered by a ganja smuggler along with three others on suspicion of being an informer.
कन्नौज। गांजा तस्कर ने तीन लोगों के साथ मिलकर सुमित की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी थी और शव को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के किनारे फेंक दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस सक्रिय हुई तो गांजा तस्कर समेत चारों आरोपियों को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। मास्टर माइंड ने बताया कि पुलिस से मुखबिरी के शक में उसने सुमित की हत्या कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस कार्यालय में हत्याकांड का खुलासा करते हुए एसपी विनोद कुमार ने बताया कि शहर के मोहल्ला पकरिया टोला निवासी सुमित राठौर का शव पांच अक्तूबर को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के किनारे तालग्राम थाना क्षेत्र में पड़ा मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि होने के बाद एसओजी, सर्विलांस व तालग्राम थानाध्यक्ष शशिकांत कनौजिया की टीम को लगाया गया। पुलिस ने एक्सप्रेसवे पर लगे सीसीटीवी चेक किए तो उसमें एक स्विफ्ट डिजायर कार ट्रेस हुई। पुलिस ने जब कार मालिक छिबरामऊ निवासी अभिषेक गुप्ता से संपर्क किया तो उसने बताया कि कन्नौज के मोहल्ला कचहरी टोला निवासी मनीष गुप्ता कार मांग कर ले गया था।
विज्ञापन

तब पुलिस ने मनीष गुप्ता को तीन साथियों संग तालग्राम क्षेत्र के गोवा अंडरपास से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसने गुनाह कुबूल कर लिया। पुलिस ने हत्या में शामिल मोहल्ला हाजीगंज खुर्द निवासी मुहीन व याकूब तथा एक किशोर को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से कार, तमंचे समेत चार मोबाइल बरामद कर लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

किशोर ने कसा गला, नदी में फेंकने की थी योजना
मनीष ने पुलिस को बताया कि 16 सितंबर को फर्रुखाबाद के मऊ दरवाजा थाने की पुलिस ने उसे गांजा के साथ गिरफ्तार कर लिया था। वह सुमित के साथा गांजा बेचने का कारोबार करता था। उसे शक था कि मनीष की मुखबिरी की वजह से पुलिस ने पकड़ लिया है। तब उसने सुमित को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। हाजीगंज निवासी मुहीन उसका हॉट मिक्स कंक्रीट मशीन चलाता है। उसने मुहीन को दो लाख रुपये की सुपारी दी। मजदूर याकूब व किशोर के साथ उसने आगरा ले जाने की बात कहकर सुमित को कार में बिठा लिया। यहां से वह ससुराल फिरोजाबाद ले गया। वहां से नशे की हालत में एक्सप्रेसवे पर लाया। कार की पिछली सीट पर किशोर ने रस्सी से सुमित का गला कस दिया। इसके बाद सभी ने उसको मारने में सहयोग किया। वे लोग सौरिख थाना क्षेत्र में ईशन नदी में शव को फेंकना चाह रहे थे पर लेकिन वहां एक हादसा होने की वजह से पुलिस खड़ी थी। तब उन्होंने शव को तालग्राम थाना क्षेत्र में किलोमीटर 181 के पास फेंक दिया।
वारदात को अंजाम देकर दिल्ली भाग गया था मनीष
एसपी ने बताया कि मनीष गुप्ता एक शातिर अपराधी है। उस पर कन्नौज व फर्रुखाबाद में सात मुकदमे दर्ज हैं। सुमित की हत्या के बाद वह दिल्ली भाग गया। ताकि पुलिस को उस पर शक न हो। वह दिल्ली के एक आलीशान होटल में गया और वहां पर एक कमरा बुक किया और खाना वगैरह के पक्के बिल बनवा लिए। वह लंबे समय से गांजा बेचने का काम करता है। इस काम में सुमित उसका पार्टनर । वह पांच बार जेल जा चुका है। बाद में उसे शक हो गया कि सुमित ही उसे पकड़वा देता है। इसको लेकर उसने सुनियोजित तरीके से सुमित की हत्या कर दी।
फतेहगढ़ में सुमित को देखकर चौंक गया था मनीष
मनीष गुप्ता गांजे के कारोबार के साथ-साथ एक हॉट मिक्सर मशीन भी चलवाता है। मुहीन ही उसका यह काम देखता है। पिछले माह वह फतेहगढ़ में एक सीसी रोड पर मशीन चलवा रहा था तो सुमित वहां मजदूरी करता मिला। मनीष जब वहां गया तो सुमित को देखकर चौंक गया। इसके कुछ दिन बाद 16 सितंबर को फतेहगढ़ में मऊ दरवाजा थाना पुलिस ने गांजा के साथ उसे गिरफ्तार कर लिया। तब उसे शक हो गया कि सुमित ने ही उसे पकड़वाया है। उसी दिन से उसने सुमित को रास्ते से हटाने की ठान ली थी। मुहीन, याकूब व किशोर भी उसकी हॉट मिक्सर मशीन पर मजदूरी करते थे।
इनसेट--
नेताओं के साथ फोटो खिंचवाने का शाैकीन
पुलिस के मुताबिक मास्टर माइंड मनीष गुप्ता के सोशल मीडिया पर कई फोटो अपलोड हैं, जिनमें वह नेताओं व पुलिस अधिकारियों के साथ दिखाई देता है। एसओजी के जवानों ने बताया कि मनीष हवाई यात्रा का भी शौकीन है। वह देश के विभिन्न हिस्सों में हवाई जहाज से ही जाता है। पिछले साल पुलिस ने उसका पीछा किया था तो वह दो घंटे में लखनऊ से छत्तीसगढ़ के रायपुर पहुंच गया था। उस समय पुलिस को उसके पास से 40 किलोग्राम गांजा मिला था, जबकि सुमित के पास से 10 किलोग्राम गांजा मिला था। छिबरामऊ क्षेत्र के कई लोग भी उसके इस काले कारोबार में सहयोगी हैं।

---
फोटो :09: हत्यारोपियों के पास से बरामद स्विफ्ट कार। संवाद



बहनोई ने लिखाई साले की हत्या की रिपोर्ट



तालग्राम। कन्नौज शहर के मौसमपुर मौरारा निवासी रामस्वरूप राठौर ने मंगलवार को साले सुमित राठौर की हत्या की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है। इसमें बताया गया कि कन्नौज शहर के मोहल्ला कचहरी टोला निवासी मनीष गुप्ता, हाजीगंज खुर्द निवासी मुहीन व याकूब तथा एक किशोर सुमित को आगरा ले जाने की बात कहकर घर से ले गए थे। रास्ते में उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। थानाध्यक्ष शशिकांत कनौजिया ने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ अपहरण, हत्या, साक्ष्य मिटाने की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, जबकि एक आरोपी नाबालिग होने के कारण उसे बाल सुधार गृह फतेहगढ़ भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed