फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Suhaagins prayed for longevity of husband by keeping a fast

निर्जला व्रत रख सुहागिनों ने की पति के दीर्घायु की प्रार्थना

Thu, 17 Oct 2019 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
Suhaagins prayed for longevity of husband by keeping a fast
करवाचौथ पर चांद का दीदार होने के बाद पूजा करती सुहागिनें। अमर उजाला - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी के दिन गुरुवार को सुहागिनों ने करवाचौथ का व्रत रखा। दिन भर निर्जला उपवास और रात को चंद्रदेव दर्शन, अर्घ्य, आरती से पति की दीर्घायु की कामना की। इसके बाद पति के हाथ से जल ग्रहण कर व्रत खोला। इस दौरान शहर में खूब आतिशबाजी भी चलाई गई।
विज्ञापन

घरों में सुबह से ही साफ-सफाई का दौर चलता रहा। सुहागिनों ने बिना जल ग्रहण किए शाम तक चंद्रमा की आराधना की। रात करीब सवा आठ बजे चंद्र उदय के वक्त सुहागिनों ने अपनी छतों पर पकवान के साथ चंद्र देव के दर्शन किए। इसके बाद भगवान की आरती उतारी और पति के तिलक करके पूजन अर्चन किया। पतियों ने दिन भर निर्जला उपवास रखे अपनी पत्नियों को जल पिलाया। इसके बाद परिजनों ने एक साथ बैठकर भोजन किया। इससे पहले जगह-जगह आतिशबाजी भी चलाई गई।
विज्ञापन

करवाचौथ को प्रथम उपवास रखने वाली सुहागिनों में खासा उत्साह रहा। हालांकि अन्य सुहागिनों ने भी ब्यूटी पार्लरों पर साज-सज्जा करवाई। काफी देर में नंबर आने के बाद तैयारियां की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed