{"_id":"6aa840f398af54c276014a25","slug":"sugar-prices-have-dropped-by-10-per-kg-and-jaggery-prices-by-5-per-kg-farrukhabad-news-c-222-1-frk1006-148494-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: चीनी के दाम 10 और गुड़ के पांच रुपये किलो घटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: चीनी के दाम 10 और गुड़ के पांच रुपये किलो घटे
विज्ञापन
कायमगंज। त्योहारों से पहले चीनी और गुड़ की बढ़ी कीमतों से परेशान लोगों को अब कुछ राहत मिली है। फुटकर बाजार में चीनी के दाम 10 रुपये घटकर 60 रुपये किलो हो गए हैं। वहीं 70 रुपये किलो तक पहुंच चुका गुड़ अब 65 रुपये किलो बिक रहा है। हालांकि, एक महीने पहले की तुलना में दोनों अब भी महंगे हैं।
एक महीने पहले चीनी की किल्लत की आशंका के चलते कीमतों में तेजी से उछाल आया था। 45 रुपये किलो बिकने वाली चीनी के दाम बढ़कर 70 रुपये किलो तक पहुंच गए थे। इसी दौरान 50 रुपये किलो बिकने वाला गुड़ भी 70 रुपये किलो हो गया था। अचानक बढ़ी कीमतों से घरेलू बजट प्रभावित हुआ और त्योहारों को लेकर लोगों की चिंता बढ़ गई थी।
शासन की ओर से चीनी के स्टॉक की सीमा निर्धारित करने और जमाखोरी के खिलाफ कार्रवाई के बाद थोक मंडियों में आवक बढ़ी। इसका असर बाजार पर पड़ा और चीनी के दाम धीरे-धीरे नीचे आने लगे। चीनी की कीमतों में गिरावट के साथ गुड़ के दाम भी कम हुए हैं।
विज्ञापन
गुड़ विक्रेता प्रदीप कुमार ने बताया कि थोक बाजार में चीनी सस्ती होने से गुड़ के दाम भी पांच रुपये किलो कम हुए हैं। वर्तमान में फुटकर बाजार में गुड़ 65 रुपये किलो बिक रहा है।
चीनी विक्रेता जितेंद्र रस्तोगी ने बताया कि थोक बाजार में चीनी के दाम घट रहे हैं। महंगे दाम पर खरीदे गए स्टॉक के कारण कई व्यापारियों को नुकसान उठाना पड़ा है। वर्तमान में थोक बाजार में चीनी करीब 5600 रुपये क्विंटल बिक रही है।
गृहिणी रामवती, दिनेश और बृजेश ने बताया कि दाम घटने से राहत जरूर मिली है लेकिन चीनी और गुड़ अब भी एक महीने पहले के मुकाबले महंगे हैं।