फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Sugar mill closed due to technical fault, crushing started after 10 hours

Farrukhabad News: तकनीकी खराबी से बंद हुई चीनी मिल, 10 घंटे बाद पेराई शुरू

Tue, 04 Mar 2025 11:34 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Tue, 04 Mar 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Sugar mill closed due to technical fault, crushing started after 10 hours
कायमगंज। 50 साल पुरानी जर्जर चीनी मिल सीजन के आखिरी समय में बार-बार बंद हो रही है। मंगलवार भोर में चार बजे तकनीकी खराबी से पेराई बंद हो गई। 10 घंटे चली मरम्मत के बाद मिल को चालू किया जा सका।
विज्ञापन


चीनी मिल में पेराई का अंतिम दौर चल रहा है। ऐसे में मिल की पुरानी मशीनें बार-बार धोखा दे रही हैं। कभी रोलर तो कभी बॉयलर में खराबी से पेराई बंद हो रही है। हाल में ही रोलर में खराबी से 36 घंटे बाद पेराई शुरू हो पाई थी। मिल के तकनीकी कर्मचारियों ने मरम्मत शुरू की तो 10 घंटे लग गए। इसके बाद दोपहर दो बजे पेराई शुरू हो सकी।
विज्ञापन

मिल यार्ड में गन्ना तौल कराने आए किसानों ने मिल चालू होने के बाद राहत की सांस ली। किसानों का कहना है कि 10 घंटे पेराई बंद रहने से तौल रुक गई। इससे किसानों का समय बर्बाद हुआ। गन्ना तौल प्रभावित हुई है। चीनी मिल ने अब तक 9.5 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई की है।इससे 86235 क्विंटल चीनी बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीओ प्रमोद कुमार ने बताया कि पेराई सत्र अंतिम दौर में है। मशीनों में छोटी-मोटी खराबी हो जाती है। ट्रांसमिशन के गन बियरिंग में खराबी आ गई थी।तकनीकी कर्मचारियों ने उसे बदल दिया है। दोपहर 2 बजे पेराई शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed