{"_id":"65db85de757b06f87f0fac97","slug":"sugar-mill-administration-stopped-pipeline-work-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-108699-2024-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: चीनी मिल प्रशासन ने रुकवाया पाइपलाइन का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: चीनी मिल प्रशासन ने रुकवाया पाइपलाइन का काम
विज्ञापन
कायमगंज। मिल की भूमि पर जल जीवन मिशन के तहत डाली जा रही पाइपलाइन का कार्य मिल प्रशासन ने सुरक्षा गार्ड भेजकर रुकवा दिया है।
अलीगंज रोड स्थित रेलवे क्रासिंग से चीनी मिल जाने को सड़क है। यह सड़क चीनी मिल की भूमि पर बनाई गई थी। इसकी देखरेख व मरम्मत का कार्य भी मिल प्रशासन कराता है। इस सड़क के किनारे रविवार को जल जीवन मिशन के तहत मशीनें लगाकर पाइपलाइन डाली जा रही थी।
मिल प्रशासन को जानकारी होने पर उनके सुरक्षा गार्डों ने वहां पहुंचकर काम रुकवा दिया है। इस मामले में जल जीवन मिशन के जेई सतेंद्र सिंह ने बताया कि यह पाइपलाइन चीनी मिल तक डालने का उन्हें निर्देश मिला था। फिलहाल मिल प्रशासन के एतराज पर काम रोक दिया गया है।
मुख्य गन्ना अधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि चीनी मिल में पहले से पानी की सप्लाई के लिए पाइपलाइन पड़ी है। इससे पहले भी काम रोका जा चुका है। जल जीवन मिशन के कर्मचारी अपने मुनाफे के कारण पाइप लाइन डालना चाहते हैं। जिसे रोक दिया गया है। (संवाद)