फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Subsidy sent to the accounts of the beneficiaries of Ujjwala Yojana

Farrukhabad News: उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के खाते में भेजी सब्सिडी

Thu, 16 Oct 2025 12:44 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Thu, 16 Oct 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Subsidy sent to the accounts of the beneficiaries of Ujjwala Yojana
फोटो-18, लाभार्थियों को प्रतीकात्मक सब्सिडी चेक देते डीएम, जिला पंचायत अध्यक्ष व अन्य।स्रोत:सूच - फोटो : shrinagar news
फर्रुखाबाद। उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को दिवाली के तोहफे के रूप से गैस सिलिंडर की सब्सिडी उनके खाते में भेजी। कलक्ट्रेट सभागार में बुधवार का कार्यक्रम आयोजित कर लाभार्थियों को सब्सिडी की प्रतीकात्मक चेक वितरित की गई।
विज्ञापन


जनपद में एक लाख 65 हजार 225 महिलाओं को उज्ज्वला योजना का लाभ दिया गया है। इन लाभार्थियों को सरकार दिवाली व होली पर दो मुफ्त रिफिल सिलिंडर का तोहफा दे रही है। इसके चलते कलक्ट्रेट सभागार में कार्यक्रम आयोजित कर महिला लाभार्थियों को मुख्यमंत्री का लाइव कार्यक्रम दिखाया गया।
विज्ञापन

इसके बाद जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव, विधायक डॉ.सुरभि, भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद्र राजपूत, डीएसओ सुरेंद्र यादव ने लाभार्थियों को सब्सिडी की प्रतीकात्मक चेक वितरित की।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसओ सुरेंद्र यादव ने बताया कि एक अक्तूबर से 31 दिसंबर तक उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को मुफ्त गैस सिलिंडर की सुविधा है। जमा होने वाली धनराशि सीधे उनके खाते में सब्सिडी के रूप में भेजी जा रही है। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी अनिल कुमार यादव, राजीव कुमार, शिवेंद्र मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed