फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Subhash used to take sulfur-potash from the market in farrukhabad

सुभाष बाजार से लेता था गंधक पोटाश, आतिशबाजों से खरीदी थी बारूद

Tue, 04 Feb 2020 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Subhash used to take sulfur-potash from the market in farrukhabad
फर्रुखाबाद के बदमाश सुभाष ने कई बार बाजार से भारी मात्रा में गंधक व पोटाश खरीदी थी। वह गंधक व पोटाश को अलग-अलग पीस कर उनका मिश्रण तैयार करता था। इसके बाद उसका प्रयोग बम बनाने में करता था। वहीं अतिशबाजों से बारूद भी खरीदकर लाया था। पुलिस उन दुकानदारों व आतिशबाजों के बारे में जानकारी जुटाने में लगी है जिनसे वह ये सामान लेता था। इसके लिए सादे कपड़ों में सिपाही बाजार में लगाए गए हैं। अभी तक की जांच में एटा जिले के भरगैन से बारूद लाने की जानकारी मिली है। पुलिस वहां भी जांच को गई है।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मोहम्मदाबाद कोतवाली के गांव करथिया निवासी सुभाष पिछले तीन महीने से कई बार बाजार से भारी मात्रा में गंधक, पोटाश खरीदकर लाया। वह अपने घर के तहखाने में गंधक व पोटाश को अलग-अलग पीसने के बाद उसको मिश्रित करता था। इस मिश्रण को तैयार करने के बाद सुभाष ने कई आतिशबाजों से संपर्क किया और उनसे पटाखों में प्रयोग में लाया जाने वाला बारूद खरीदा था। गंधक व पोटाश के मिश्रण के साथ कुछ हिस्सा वह बारुद का मिलाकर बम तैयार करता था। बम के बीच में प्लास्टिक हटाकर तार का कुछ हिस्सा डाल देता था।
विज्ञापन

इसके अलावा उसने बम को आग से फोड़ने के इंतजाम भी किए थे। इसके लिए उसने धागे में मोम व बारूद का मिश्रण लगाकर एक हिस्सा बम के अंदर व दूसरा बाहर की ओर कर रखा था। पुलिस अब उन दुकानदारों व आतिशबाजों के बारे में सुरागरशी कर रही है जो सुभाष को यह सामान मुहैया कराते थे। फोरेंसिक टीम के वैज्ञानिक ओम प्रकाश दावा करते है कि बम इतने तीव्र थे इससे विस्फोट होने पर बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिस जांच में पता चला कि सुभाष एटा जिले के भरगैन क्षेत्र से बारूद कई बार खरीद का लाया था। पुलिस वहां भी जांच करने गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed