{"_id":"055f0b03fbda329cdb0f7e595177e5fd","slug":"sub-maj-will-ram-vilas-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामविलास होंगे सूबेदार मेजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामविलास होंगे सूबेदार मेजर
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
Updated Thu, 31 Dec 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। राजपूत रेजीमेंट सेंटर के सूबेदार मेजर रामकिशोर के सेवानिवृत होने पर अधिकारियों और जवानों ने उन्हें विदाई दी। रेजीमेंट के अगले एसएम रामविलास होंगे।
विज्ञापन
राजपूत रेजीमेंट सेंटर में गुरुवार को सूबेदार मेजर रामकिशोर को सेवानिवृत्त पर विदाई दी गई। 17 राजपूत के सूबेदार मेजर रामविलास ने सेंटर की कमान संभाली। सेवानिवृत्त हो रहे कैप्टन रामकिशोर ने उन्हें बेटन सौंप कर चार्ज ग्रहण करवाया। 30 वर्ष 8 माह तक राष्ट्र की सेवा करने के बाद सेवानिवृत हुए कैप्टन रामकिशोर को ब्रिगेडियर सलीम आसिफ समेत सैन्य अधिकारियों ने माला पहनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
कैप्टन रामकिशोर को फूलों से सजाई गई जीप पर सवार किया गया। एडज्यूटेंट कर्नल गौरव डोगरा सहित सेंटर के अधिकारियों और जवानों ने रोप पुलिंग कर जीप को किले से बाहर तक ले जाकर विदाई दी। इस दौरान जवानों ने राजपूत रेजीमेंट सेंटर की जय, बजरंग बली की जय के नारे लगाकर माहौल को रोमांचक बना दिया। सेवानिवृत्त हुए कैप्टन रामकिशोर का बड़ा बेटा ग्राम सेवक तथा दूसरा बेटा राजपूत रेजीमेंट सेंटर में सिपाही के पद पर तैनात है।
विज्ञापन