{"_id":"68ffbdb85bd6ca764f0a1114","slug":"students-will-be-able-to-correct-errors-in-the-application-form-till-31st-farrukhabad-news-c-222-1-frk1002-131840-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: 31 तक आवेदन पत्र की त्रुटियां सही करा सकेंगे विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: 31 तक आवेदन पत्र की त्रुटियां सही करा सकेंगे विद्यार्थी
Tue, 28 Oct 2025 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Tue, 28 Oct 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। यूपी बोर्ड 2025-26 की परीक्षा में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राएं अब 31 अक्तूबर तक आवेदन पत्र की त्रुटियों को ठीक करा सकते हैं। विशेष परिस्थितियों में ऑफलाइन सुधार भी किया जाएगा।
हाईस्कूल व इंटर के आवेदन पत्र 30 सितंबर तक विद्यार्थियों ने जमा किए थे। 25 अक्तूबर तक छात्र-छात्राओं को आवेदन पत्रों में होने वाली जन्मतिथि, नाम की स्पेलिंग, माता-पिता के नाम या विषय से जुड़ी गलतियां आदि ठीक करवाना था। अब परिषद ने त्रुटि सुधार की तिथि एक बार फिर बढ़ा दी है। 31 अक्तूबर तक छात्र-छात्राएं आवेदन में होने वाली त्रुटियों में सुधार करा सकते हैं।
बोर्ड ने विद्यार्थियों को प्रमाणपत्रों में किसी भी प्रकार की त्रुटि से बचाने और अभिभावकों को अनावश्यक परेशानियों से राहत देने के उद्देश्य से अवधि को बढ़ाया गया है। आवेदनों में ऑनलाइन सुधार किए जाएंगे। विशेष परिस्थितियों में त्रुटियों का सुधार ऑफलाइन भी किया जाएगा। इसके लिए संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्य आवश्यक दस्तावेजों सहित ऐसे सभी प्रकरणों को 31 अक्तूबर तक जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन
जिला विद्यालय निरीक्षक नरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि यूपी बोर्ड के निर्देश से सभी प्रधानाचार्यों को अवगत करा दिया गया है। निर्धारित तिथि के बाद कोई संशोधन नहीं होगा। गौरतलब है कि जनपद में 271 माध्यमिक विद्यालय संचालित हैं।