फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Students showed strength in the Games

छात्राओं ने खेलों में दिखाया दमखम

Sat, 06 Feb 2016 11:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद Updated Sat, 06 Feb 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
Students showed strength in the Games

फर्रुखाबाद। पुलिस लाइन ग्राउंड में शनिवार से शुरू हुई जनपदीय स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों की छात्राओं ने दमखम दिखाया। 100 मीटर दौड़ में रेनू ने प्रथम, मुस्कान और अंजली राठौर ने द्वितीय और रजनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

विज्ञापन


डीएम ने 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता को हरी झंडी दिखाई दिखा कर खेलों को प्रारंभ कराया। पांचों कस्तूरबा विद्यालयों की छात्राओं ने मार्चपास्ट कर डीएम को सलामी दी। व्यायाम प्रदर्शन के साथ मीनार बनाकर राष्ट्रध्वज के साथ विभिन्न करतब दिखाए।
विज्ञापन


प्रभारी बीएसए भगवत पटेल ने कहा कि खेलों से बच्चों का स्वास्थ्य अच्छा रहता है। छात्र छात्राएं खेलों के साथ पढ़ाई पर ध्यान दें। आरआई लाइन राजाराम चौधरी ने कहा कि संगीत और खेलों से नौनिहालों की प्रतिभाएं उभरकर आती है। शाम को घोषित परिणामों में 200 मीटर दौड़ में गौरी ने प्रथम, नीतू ने द्वितीय, प्रांकी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में गौरी ने प्रथम, उजमा ने द्वितीय, रेने ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। गोला फेंक में रागिनी ने प्रथम, कल्पना ने द्वितीय, रेनू ने तृतीय स्थान पाया। लंबी कूद प्रतियोगिता में गौरी ने प्रथम, रागिनी ने द्वितीय, सुशीला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


खो खो प्रतियोगिता में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय शमसाबाद विजेता और राजेपुर बा विद्यालय की छात्राओं की टीम उपविजेता रही। कबड्डी में कस्तूरबा विद्यालय शमसाबाद के बच्चे विजेता और कमालगंज की टीम उपविजेता रही। भाला फेंक में कुंती कुशवाहा ने प्रथम, विद्या ने द्वितीय और शबनम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।


इस दौरान एसपी राजेश कृष्ण, नोडल अधिकारी ऋचा यादव, बीईओ बेगीश गोयल, चमन शुक्ला, संजीव कटियार, दुर्गा वर्मा, प्रदीप यादव, डा राजेंद्र किशोर भारद्वाज, आत्म विकास, राजकुमार, विनय प्रताप, कुलदीप यादव, अतुल कटियार, आलोक, मनीष, संजीव यादव और कुंवर बहादुर मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed