फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Students showed skills in debate competition

Farrukhabad News: वाद-विवाद प्रतियागिता में विद्यार्थियों ने दिखाया कौशल

Tue, 04 Mar 2025 11:31 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Tue, 04 Mar 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Students showed skills in debate competition
नर्सिंग काॅलेज में प्रतियोगिता में विचार रखते ग्रुप ए के छात्र। - फोटो : नर्सिंग काॅलेज में प्रतियोगिता में विचार रखते ग्रुप ए के छात्र।
कमालगंज। मेजर एसडी सिंह विश्वविद्यालय भोजपुर से संबद्ध श्रीबाबू सिंह दद्दू नर्सिंग एवं पैरामेडिकल काॅलेज में मंगलवार को सामाजिक सशक्तिकरण विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। विजेता छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता का शुभारंभ फैकल्टी डीन प्रो. शेरीन पी एलेक्स ने दीप प्रज्वलित कर किया। ग्रुप ए में छात्र अंकित, दिव्यांशी, शबनम, यशी कटियार, अंशिका तथा आकांक्षा शामिल रहीं। उन्होंने कहा कि भारतीय समाज में उभर रहीं नवीन प्रवृत्तियां वंचित व हाशिए पर पड़े समूहों को सामाजिक सशक्तिकरण का प्लेटफार्म प्रदान कर रही हैं।
विज्ञापन

ग्रुप बी में शामिल छात्र वंश, प्रज्ञा, अंशी, ऋतिक अवस्थी, दिव्यांशी ने कहा कि सरकार कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दे रही है।पिछड़े समूहों को उसका तत्परता से लाभ लेने के लिए जागरूक होना पड़ेगा। ग्रुप सी के छात्र वर्ग में अंशिका, अरेन्द्र, हर्ष, निशा, सना, सलोनी, शोभा ने जीरो-गरीबी अभियान को महत्वपूर्ण बताते हुए योजना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रुप डी में सम्मिलित शहनुमा, इफत, केशव, पुष्टि, दक्षिता, स्नेहा तथा शशिप्रभा ने सामाजिक सशक्तिकरण के लिए अच्छी व गुणात्मक शिक्षा को सबसे बड़ा साधन बताया। विजेता घोषित हुए ग्रुप ए व सी के छात्रों को पुरस्कृत किया गया। सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र दिए गए। व्यवस्था नेहा सिंह ने की, संचालन भुवनेश कुमार यादव ने किया। मनीष शर्मा, प्रियंका सिंह, रचना यादव निर्णायक रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed