{"_id":"6a64ff5ae396da8ac00269fa","slug":"students-protest-to-demand-teachers-removal-refuse-to-eat-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-111181-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: शिक्षक को हटाने के लिए छात्रों का प्रदर्शन, नहीं किया भोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: शिक्षक को हटाने के लिए छात्रों का प्रदर्शन, नहीं किया भोजन
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। आदर्श नवोदय विद्यालय में हाजिरी लगाने में छात्र की लेटलतीफी से गुस्साए हाउस मास्टर की पिटाई, गला दबाने की घटना में अभी छात्रों का गुस्सा शांत नहीं हुआ है। उन्होंने शनिवार को स्कूल मैदान में एकत्रित होकर प्रदर्शन किया। आरोपी शिक्षक को हटाने की मांग पर अड़े रहे। उन्होंने भोजन करने से भी इन्कार कर दिया। प्रधानाचार्य ने भरोसा दिया कि उन्होंने आरोपी शिक्षक को हाउस टीचर के पद से हटाने के लिए उच्चाधिकारियों को लिख दिया है।
नवोदय विद्यालय में फतेहगढ़ के गांव निनौआ निवासी कक्षा 10 के छात्र आदर्श की पिटाई के बाद शनिवार को भी छात्रों में गुस्सा बरकरार रहा। दोपहर के समय विद्यालय परिसर में 100 से अधिक छात्र एकत्रित हो गए। उन्होंने आरोपी हाउस टीचर पूरन यादव को हटाने की मांग की। छात्रों ने कहा कि शिक्षक को चेतावनी पत्र दिया जाए। पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। कहा कि जब तक संबंधित शिक्षक नहीं हटते, शिक्षण कार्य नहीं करेंगे।
प्रधानाचार्य राकेश बाबू ने छात्रों से बात की। उन्हें समझाकर शांत किया। छात्रों को बताया कि उनकी सभी मांगें मान ली गई हैं। इसके बाद छात्र अपने हॉस्टल में चले गए। बताया कि जैसे ही खाना न खाने की बात पता चली, तो मेस इंचार्ज उपप्रधानाचार्य से खाना बनवाकर बच्चों को खिलवाया।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -
समिति ने पीड़ित छात्र के बयान दर्ज किए
शनिवार को जांच के लिए बनी समिति ने पीड़ित छात्र आदर्श को घटना की जानकारी देने के लिए स्कूल में बुलाया। वह अपने पिता व परिजनों के साथ स्कूल पहुंचा। जांच समिति ने उससे जानकारी हासिल की। प्रधानाचार्य ने बताया कि उन्होंने आदर्श और परिजनों से कहा कि वह छात्रों को समझा दें। उन्होंने छात्रों से कहा कि वह किसी तरह का आंदोलन न करें। अपने शिक्षण कार्य पर ध्यान दें।