{"_id":"61c36ca9a039721999381038","slug":"students-mohit-and-sangeeta-dominated-in-three-sports-farrukhabad-news-knp6711156120","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र मोहित और संगीता का तीन खेलों में रहा दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र मोहित और संगीता का तीन खेलों में रहा दबदबा
विज्ञापन
हर के बद्री विशाल डिग्री कालेज में दौड़ लगाते खिलाड़ी। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। बद्री विशाल डिग्री कॉलेज में बुधवार से शुरू हुईं दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं में मोहित और संगीता का तीन खेलों में दबदबा रहा। छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
शहर के बद्री विशाल डिग्री कालेज में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ ब्लाक प्रमुख डॉ. अनीता रंजन ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित और गुब्बारा उड़ाकर किया। छात्रा सोनम और मानसी ने सरस्वती वंदना व प्रिया ने स्वागत गीत पेश किया। अंतरमहाविद्यालयी प्रतियोगिताओं में गोल्ड मेडल पाने वाले खिलाड़ी रोहित व सिल्वर मेडल पाने वाले आकाश ने मशाल प्रज्ज्वलित की।
ब्लाक प्रमुख डॉ. अनीता रंजन, सपा नेता डॉ. जितेंद्र सिंह यादव, कॉलेज प्रबंध समिति अध्यक्ष विनोद कुमार दुबे ने छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। प्रथम दिन हुई प्रतियोगिताओं में 100 मीटर दौड़ छात्र वर्ग में मोहित मिश्रा ने प्रथम, ऋषभ कुमार ने द्वितीय, श्यामपाल ने तृतीय स्थान पाया। छात्रा वर्ग में शिखा कुमारी ने पहला, संगीता ने दूसरा, दीक्षा यादव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद छात्र वर्ग में मोहित मिश्रा ने प्रथम, ऋषभ कुमार ने द्वितीय, रोहित ने तृतीय स्थान पर कब्जा किया। छात्रा वर्ग में संगीता प्रथम, सीजा कुमारी द्वितीय, सोनम तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
गोला फेंक छात्र वर्ग में आकाश कुमार ने पहला, रोहित ने दूसरा, अभय यादव ने तीसरा स्थान पाया। छात्रा वर्ग में ऋचा मिश्रा प्रथम, निधि कुमारी द्वितीय, अंशिका गुप्ता तृतीय स्थान पर रहीं। 1500 मीटर दौड़ छात्र वर्ग में सौरभ कुमार ने प्रथम, मोहित मिश्रा ने द्वितीय व श्यामपाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। छात्रा वर्ग में अनुजी देवी पहले, दीक्षा यादव दूसरे व ऋचा मिश्रा तीसरे स्थान पर रहीं।
400 मीटर दौड़ छात्र वर्ग में सौरभ कुमार ने प्रथम, मोनू सिंह ने द्वितीय, मधुर मोहन ने तृतीय और छात्रा वर्ग में दीक्षा यादव ने पहले, संगीता ने दूसरे, शालिनी ने तीसरे स्थान पर कब्जा किया। इस दौरान प्राचार्य डॉ. सीडी यादव, डॉ. माधुरी दुबे, डॉ. रश्मि प्रियदर्शनी, डॉ. रंजना सिंह, डॉ. रजनी रानी, डॉ. अर्चना पांडेय मौजूद रहीं।