{"_id":"5733802a4f1c1bc348919a77","slug":"students-from-the-high-tension-line-breaking-strings-and-two-scorched","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन लाइन का तार टूटने से छात्र समेत दो झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन लाइन का तार टूटने से छात्र समेत दो झुलसे
अमर उजाला ब्यूरो फर्रुखाबाद
Updated Thu, 12 May 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
एचटी लाइन टूटने से जाम लगाए गुस्साए लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धंसुआ गांव में झूलती हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरने से छात्र समेत दो लोग झुलस गए। झुलसे लोगों को सड़क पर लिटा गांव के लोगों ने भोलेपुर बेवर रोड पर जाम लगा बिजली विभाग के अफसरों के खिलाफ नारेबाजी और प्रदर्शन किया। जानकारी मिलने पर सीओ सिटी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। बिजली विभाग के एसडीओ और अवर अभियंता ने मौके पर पहुंच झूलते तारों का जायजा लिया और दो पोल लगाकर लाइन ऊंची कराने का आश्वासन दिया।
फतेहगढ़ के गांव धंसुआ निवासी रामसिंह का पुत्र रजत कक्षा 12 में पढ़ता है। वह बुधवार शाम साइकिल से बाजार से घर लौट रहा था। गांव जाने वाले मोड़ के पास अचानक हाईटेंशन लाइन का तार टूट गया। तार टूटकर छात्र पर गिरते देख गांव के नेकराम ने रजत को बचाने के लिए साइकिल में धक्का मार दिया। इससे वह एक तरफ गिर पड़ा, तभी तार नेकराम के हाथों और रजत के पैरों पर गिर पड़ा। इससे दोनों लोग झुलस गए। यह देख लोगों ने सूचना देने के लिए उपकेंद्र पर फोन मिलाया।
फोन न उठने पर विभागीय अधिकारियों को घटना से अवगत कराया। इसके बाद याकूतगंज फीडर की बिजली सप्लाई बंद हुई। घायल के परिजनों और गांव के लोगों ने दोनों घायलों को भोलेपुर बेवर रोड पुलिया पर लेकर पहुंचे और सड़क पर लिटा जाम लगा दिया। इससे वाहनों का आवागमन बंद हो गया। जानकारी मिलने पर सीओ लेखराज फतेहगढ़ कोतवाली पुलिस को लेकर मौके पर पहुंचे। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा और बिजली विभाग के अफसरों को जानकारी दी।
विज्ञापन
एसडीओ शरद प्रताप सिंह, अवर अभियंता विजय पाल यादव के साथ मौके पर पहुंचे। गांव वालों को समझाकर जाम खुलवाया। इसके बाद गांव में जाकर झूलते तारों को निरीक्षण किया। एसडीओ शरद प्रताप ने बताया कि झूलते तारों को ऊंचा करने के लिए दो पोल लगवाने के निर्देश दिए हैं। गुरुवार तक दोनों पोल लगवा दिए जाएंगे।