फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   students,exam,DLED

डीएलएड परीक्षा के लिए केंद्रों पर पर्यवेक्षक तैनात

Sun, 08 May 2022 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
students,exam,DLED
फर्रुखाबाद। डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजूकेशन (डीएलएड) प्रथम सेमेस्टर के छात्रों की नौ मई से परीक्षाएं होंगी। इसके लिए जिले में बनाए गए छह केंद्रों पर पर्यवेक्षकों की तैनाती कर दी गई है। केंद्र प्रभारी की मांग के आधार परीक्षा सहायक और कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई जा रही है।
विज्ञापन

डीएलएड परीक्षा 2022 (प्रथम सेमेस्टर) के छात्रों की परीक्षा नौ से 11 मई तक होगी। इसके लिए जिले में छह परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा केंद्र राजकीय इंटर कॉलेज फर्रुखाबाद में राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हिसामपुर की सहायक अध्यापिका निधि त्रिवेदी, एनएकेपी इंटर कॉलेज में डायट रजलामई की प्रवक्ता प्रभा, स्वामी रामानंद बालक इंटर कॉलेज में डायट रजलामई के प्रवक्ता कमल कुमार, मदन मोहन कनौडिया बालिका इंटर कॉलेज में डायट प्रवक्ता सीमा वर्मा, सिटी गर्ल्स इंटर कॉलेज में डायट प्रवक्ता निधि की पर्यवेक्षक में ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. आदर्श कुमार त्रिपाठी ने परीक्षा से पूर्व केंद्र पर पहुंच कर केंद्र व्यवस्थापक व कक्ष निरीक्षकों के साथ बैठक करने का आदेश पर्यवेक्षकों को दिया है। पर्यवेक्षकों को शांतिपूर्ण एवं नकलविहीन वातावरण में परीक्षा कराने का निर्देश दिया गया है। वह प्रतिदिन परीक्षा की रिपोर्ट डायट प्राचार्य को भेजेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed