फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   students,exam,centre

बोर्ड परीक्षा: केंद्रों के सीसीटीवी कैमरों का सत्यापन शुरू

Wed, 09 Mar 2022 11:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 11:32 PM IST
विज्ञापन
students,exam,centre
फर्रुखाबाद। 24 मार्च से शुरू होने वाली बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियां तेज हो गई हैं। केंद्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरों और राउटरों का सत्यापन शुरू हो गया है। कुछ केंद्रों पर कैमरों की स्थिति ठीक न मिलने पर उनको ठीक कराने के निर्देश दिए गए
विज्ञापन

थे।गुरुवार को होने वाली मतगणना के बाद तैयारियों में और तेजी आएगी। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 24 मार्च से परीक्षा कराने का आदेश जारी कर दिया है। अभी स्कीम घोषित नहीं हुई है। जिले में बोर्ड परीक्षा कराने के लिए 66 केंद्र बनाए
विज्ञापन

गए हैं। इनमें हाईस्कूल के 23 हजार 975 और इंटर के 19 हजार 361 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षाओं को सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में कराया जाएगा। इसके
लिए केंद्रों पर लगे कैमरों का सत्यापन जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में बने कंट्रोल रूम से किया जा रहा है। अधिकांश केंद्रों के सीसीटीवी कैमरों की स्थिति
विज्ञापन
विज्ञापन

सही मिली है। कुछ केंद्रों पर एक-दो कैमरा खराब निकले, जिनको ठीक कराने के निर्देश केंद्र प्रभारी को दिए गए हैं। किसी परीक्षार्थी व परीक्षा केंद्र प्रभारी को कोई
समस्या है तो वह डीआईओएस कार्यालय में बने कंट्रोल नंबर 9044699322 पर शिकायत दर्ज करा सकता है। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. आदर्श कुमार
त्रिपाठी ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों के साथ ही अन्य व्यवस्थाओं को भी परखा जा रहा है। केंद्रों में जो भी कमियां सामने आएंगी उन्हें परीक्षा शुरू होने से पहले दूर कराया जाएगा।
बोर्ड परीक्षा में शिक्षकों की ड्यूटी इस बार ऑनलाइन लगाई जाएगी। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने छह बिंदुओं पर जिला विद्यालय निरीक्षक से रिपोर्ट मांगी है। बोर्ड

परीक्षा में बाहरी सचल दल, डबल लॉक अलमारी में रखे जाने वाले पेपरों की निगरानी करने, कंट्रोल रूम, आंतरिक सचल दल, संकलन केंद्र, उप संकलन केंद्र और परीक्षा केंद्र पर रोके जाने वाले शिक्षकों का डाटा मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed