फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Student suffering from fever dies during treatment

Farrukhabad News: बुखार से पीड़ित छात्रा की इलाज के दौरान मौत

Mon, 11 May 2026 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Mon, 11 May 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Student suffering from fever dies during treatment
कायमगंज। कई दिनों से बुखार से पीड़ित कक्षा 10 की छात्रा की रविवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। छात्रा की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे निजी चिकित्सक के पास ले गए थे, जहां से गंभीर हालत में उसे सीएचसी भेज दिया गया। सीएचसी में उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला नई बस्ती निवासी राकेश वर्मा की पुत्री वैष्णवी एक निजी स्कूल में कक्षा 10 की छात्रा थी। परिजन ने बताया कि उसे कई दिनों से बुखार आ रहा था और निजी चिकित्सक से उसका इलाज चल रहा था। इसी बीच परिवार में दादी के निधन के कारण छात्रा के उपचार पर पूरा ध्यान नहीं दिया जा सका। रविवार को उसकी तबीयत अधिक बिगड़ गई। इस पर परिजन उसे एक निजी चिकित्सक के पास ले गए, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। बाद में चिकित्सक ने उसे सीएचसी भेज दिया।
विज्ञापन

सीएचसी में उपचार के दौरान छात्रा की मौत हो गई। बेटी की मौत से मां सुनीता देवी का रो-रोकर बुरा हाल था। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव घर ले गए। वैष्णवी पांच बहनों में सबसे छोटी थी, उसके तीन भाई हैं। पिता ने बताया कि वह पढ़ाई में काफी होनहार थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed