{"_id":"5e42e3eb8ebc3ee5e3787bb5","slug":"student-s-body-found-hanging-on-the-noose-the-door-was-closed-from-inside-farrukhabad-news-knp544017870","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र का शव फंदे पर लटका मिला, दरवाजा अंदर से था बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र का शव फंदे पर लटका मिला, दरवाजा अंदर से था बंद
विज्ञापन
कक्षा चार के छात्र का शव मंगलवार शाम को घर के कमरे में लगे पंखे से फंदे पर लटका मिला। कमरे की कुंडी अंदर से बंद थी। शाम को जब टेंपो चालक पिता घर पहुंचा तब मामले की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कुंडी तोड़कर शव फंदे से उतारा।
कमरे में टीवी चल रहा था। छात्र ने आखिर फांसी क्यों लगाई, पिता जवाब नहीं दे सका। मौके पर छानबीन में ऐसा कुछ भी नहीं मिला जिससे कुछ स्पष्ट हो सके। फतेहगढ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पुलमंडी निवासी राजीव स्क्सेना का पुत्र दीपक सक्सेना(13) पास के ही आकांक्षा पब्लिक स्कूल में कक्षा चार में पढ़ता था।
राजीव टेंपो चलाता है और उसकी पत्नी शोभा कानपुर में प्राइवेट नौकरी करती है। मंगलवार को राजीव टेंपो लेकर गया था। घर पर दीपक ही मौजूद था। शाम को राजीव लौटा तो कुंडी अंदर से बंद थी। राजीव पुत्र को काफी देर तक दरवाजा खोलने के लिए आवाज देता रहा। अंदर से कोई जवाब नहीं आया तो राजीव ने दरवाजे पर लगे झरोखे से झांक कर देखा।
विज्ञापन
वहां दीपक फंदे से लटका था। इस दौरान कमरे में टीवी चल रहा था। राजीव की सूचना पर चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। कुंडी तोड़कर छात्र के शव को उतारा गया। पुलिस ने कमरे में तलाशी ली पर वहां ऐसा कुछ भी नहीं मिला, जिससे कोई राज खुल सके। पुलिस ने पिता की तहरीर पर छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जांच करने के गए चौकी इंचार्ज भी घटना से हैरान हैं।