फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Student manipulating the beatings, two injured

छात्रा से छेड़छाड़ को लेकर मारपीट, दो घायल

Fri, 26 Aug 2016 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद Updated Fri, 26 Aug 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
 Student manipulating the beatings, two injured
कमालगंज में घटनास्थल पर पड़ताल करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
छात्रा से छेड़छाड़ को लेकर शुक्रवार को दो समुदाय के लोग आमने- सामने हो गए। आपस में लाठी डंडे चले।  बाइकों में तोड़फोड़ की गई। सूचना पर पुलिसबल मौके पर पहुंचा। बाद में कुछ लोगों ने बीच बचाव कर समझौता कराया।
विज्ञापन



घटनाक्रम के अनुसार गांव कंधरापुर की रहने वाली छात्रा गंगाइच ट्यूशन पड़ने जाती है। गंगाइच का ही युवक उससे छेड़खानी करता था। इस पर छात्रा ने जहानगंज रोड पर ककरैया के पास दुकान रखे अपने फूफा से घटना बताई। मामले की जानकारी मिलने पर छात्रा के फूफेरे भाई रास्ते में खड़े हो गए। जैसे ही शोहदे ने छेड़छाड़ की तो उसने बुलाया और समझाया। इस पर छेड़खानी करने वाला युवक उलझ गया।
विज्ञापन


इसी बात को लेकर दोनों में मारपीट हो गई। इसकी जानकारी मिलने पर दूसरे पक्ष के लोग भी लामबंद हो गए। स्थिति यह हुई कि कुछ देर में ही दोनों पक्ष के लोग आमने- सामने हो गए। जमकर लाठीडंडे चलने लगे। इस झगड़े में अरबाज और ऋषभ कटियार घायल हो गए। बाइकें टूट गईं। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष अजय चौहान दलबल के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर झगड़ा कर रहे लोग पुलिस को देखकर भाग गए। मामले की सूचना मिलने पर भाजपा नेता अभय सिंह जनसेवक और सपा नेता उमेश यादव पहुंच गए। इन लोगों ने समझा बुझाकर शांत कराया। दोनों पक्ष समझौते के लिए राजी हो गए। किसी भी पक्ष की ओर से रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है। क्षेत्राधिकारी देवेंद्र कुमार सिंह दलबल के साथ थाने में डटे हुए हैं। कुल मिलाकर आपसी समझौता के बाद भी इलाके में तनाव बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed