फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Student killed in bike-tanker collision

टैंकर और बाइक की भिड़ंत में छात्र की मौत

Tue, 19 Jul 2016 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद Updated Tue, 19 Jul 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
Student killed in bike-tanker collision
accident in gauchar - फोटो : amar ujala
टैंकर की चपेट में आकर बाइक सवार छात्र की मौत हो गई। हेलमेट न पहने होने के कारण छात्र के सिर में गंभीर चोटें आई थीं। घटना की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन



कोतवाली क्षेत्र के गांव नंदगांव निवासी अतुल उर्फ अजीत पाल (22) पुत्र मोरपाल  मंगलवार की शाम करीब 4.30 बजे बाइक से मोहम्मदाबाद कसबा ऑनलाइन वजीफा भरने के लिए कैफे जा रहा था। जब वह अलावलपुर एसबीआरसी कालेज के पास से गुजर रहा था। उसी समय सामने से आ रहे टैंकर से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन


इस हादसे में अतुल की घटनास्थल पर मौत हो गई। घटना को देखकर चालक टैंकर लेकर मौके से भाग गया। हादसे की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर जा पहुंची। हेलमेट न लगाए होने के चलते छात्र अतुल के सिर में काफी गंभीर चोटें आई थीं और बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त थी। हादसे की जानकारी होने पर परिवार के लोग मौके पर आ गए। शव को देखकर परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस शव को वहां से कोतवाली ले आई। मृतक के पिता मोरपाल ने अज्ञात टैंकर चालक के खिलाफ परिजनों ने बताया कि अतुल अपने भाई सतेंद्र, अवनीश, आलोक में सबसे छोटा था। मां मीरा देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था। अतुल ने जिला कन्नौज के सौरिख स्थित गंगा सिंह डिग्री कालेज से बीएससी फाइनल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed