{"_id":"61a518079250a050526c32a0","slug":"student-kidnapped-from-bhind-found-in-bushes-on-etawah-bareilly-highway-farrukhabad-news-knp6667902163","type":"story","status":"publish","title_hn":"भिंड से अपहृत छात्र इटावा-बरेली हाईवे पर झाड़ियों में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिंड से अपहृत छात्र इटावा-बरेली हाईवे पर झाड़ियों में मिला
विज्ञापन
राजेपुर (फर्रुखाबाद)। थाना क्षेत्र के निबिया गांव के पास झाड़ियों में सोमवार दोपहर भिंड छात्र बेहोश पड़ा मिला। लोगों की सूचना पर पुलिस ने उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया है। उसके शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं। छात्र ने कार सवारों द्वारा अपहरण करने की जानकारी पुलिस को दी है। बताया कि वैन में अपहरण किए गए दो अन्य युवक भी थे।
निबिया गांव के आसपास रहने वाले लोगों ने दोपहर तीन बजे चौराहे के पास झाड़ियों में किशोर को पड़ा देख पुलिस को सूचना दी। कुछ देर में राजेपुर एसओ दिनेश गौतम मौके पर पहुंच गए। उन्होंने किशोर को झाड़ियों से बाहर निकालकर पानी पिलवाया। किशोर ने एसओ को अपना नाम अनुराग सिंह (16) पुत्र ओम सिंह भदौरिया निवासी फूप जिला भिंड, मध्य प्रदेश के बताया। उसने बताया कि 10वीं का छात्र है और सोमवार सुबह करीब 7:30 बजे कोचिंग जाने के लिए घर से निकला था। रास्ते में मिले तीन लोगों ने बोरा वैन में रखने में मदद मांगी। बोरा उठवाते समय वैन सवारों ने नशीला पदार्थ सुंघाकर वैन में डाल लिया।
छात्र ने बताया कि वैन में अपहृत दो अन्य युवक भी थे। वह भी बेहोश थे। पुलिस ने छात्र को सीएचसी में पहुंचाया, जहां से उसे लोहिया रेफर कर दिया गया। एसओ दिनेश गौतम ने बताया छात्र के शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं। उसके परिजनों को सूचना दे दी गई है। उनके आने पर वास्तविक स्थित के बारे में पता चलेगा।