फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   student died due to drowning in flood water

Farrukhabad News: छात्र की बाढ़ के पानी में डूबने से मौत

Sun, 20 Aug 2023 01:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sun, 20 Aug 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
student died due to drowning in flood water
फर्रुखाबाद। हाईस्कूल के छात्र की बाढ़ के पानी में डूबने से मौत हो गई। ग्रामीणों की मदद से परिजनों ने शव को बाहर निकाला। वह घर से जानवर चराने के लिए घर से निकला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव भरहेपुर निवासी अमर सिंह का 17 वर्ष का पुत्र संजय शनिवार सुबह जानवर चराने के लिए गया था। जानवर बाढ़ के पानी में घुसकर खेत की ओर जाने लगे। इस पर संजय भी उनके पीछे चल दिया और फिर गहराई में जाकर वह डूब गया। साथियों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक वह डूब चुका था।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे परिजनों व ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद संजय का शव बाहर निकाल लिया। जानकारी पर पहुंची मां मैना देवी, भाई अवनीश, संजेश, अंकुल, अखिलेश, बहन रीना, बीना, धनवती, देवसूती सहित अन्य लोगों को रो-रो कर बुरा हाल रहा। संजय हाईस्कूल का छात्र था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि अमृतपुर तहसील के भरहेपुर गांव में पिछले डेढ़ माह से बाढ़ का पानी भरा हुआ है। इससे ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ी हुईं हैं। इस साल जनपद में इससे पूर्व भी बाढ़ का पानी लोगों की जान ले चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed