{"_id":"64d12cbd1108e921bb06d928","slug":"student-committed-suicide-by-shooting-under-stress-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1019-1600-2023-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: तनाव में छात्र ने गोली मारकर की थी आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: तनाव में छात्र ने गोली मारकर की थी आत्महत्या
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नवाबगंज। तनाव में छात्र ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। मां ने घबराकर तमंचा छिपा दिया था। पुलिस ने पिता की निशानदेही पर तमंचा व खोखा बरामद कर लिया। छात्र के खिलाफ अवैध शस्त्र का मुकदमा दर्ज किया गया। हत्या का मुकदमा पुलिस ने स्पंज कर दिया।
थाना क्षेत्र के गांव नगला निजाम निवासी बीएससी तृतीय वर्ष के छात्र विपिन उर्फ अलकेश ने शुक्रवार की शाम को सिर पर गोली लगने से मौत हो गई थी। पिता सुनील कुमार ने पुत्र की हत्या में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। छात्र हरियाणा के जनपद बल्लभगढ़ में प्राइवेट नौकरी करता था। वह चार माह पहले गांव आ गया था। वहां से आने के बाद से छात्र तनाव में रह रहा था।
जांच में पता चला कि छात्र ने तनाव के चलते तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। मां ने घबराकर तमंचा व खोखा छिपा दिया था। सोमवार को पिता सुनील की निशानदेही पर पुलिस ने तमंचा व खोखा बरामद कर लिया। पुलिस ने अवैध शस्त्र के मामले में छात्र विपिन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। हत्या का मुकदमा पुलिस ने स्पंज कर दिया। एसओ जेपी शर्मा ने बताया कि छात्र ने तनाव के चलते आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन
घटना में प्रयुक्त तमंचा व खोखा बरामद कर लिया गया है। हत्या का मुकदमा स्पंज कर छात्र के खिलाफ अवैध शस्त्र का मुकदमा दर्ज किया गया है। परिजन आत्महत्या का कारण बताने से कतरा रहे हैं।