{"_id":"65ecaeebee818a97ac012d84","slug":"student-commits-suicide-by-hanging-herself-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1019-109182-2024-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: छात्रा ने फंदा लगाकर कर दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: छात्रा ने फंदा लगाकर कर दे दी जान
विज्ञापन
राजेपुर। घरेलू विवाद में छात्रा ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर परिजनों से घटनाक्रम के बारे में जानकारी की।
थाना क्षेत्र के गांव दारापुर निवासी राजबहादुर की पुत्री साक्षी(18) गांव महमदपुर गढि़या के कॉलेज में कक्षा 11 में पढ़ती थी। शनिवार को घरेलू विवाद में साथी ने ऊपर के कमरे के कुंडे में दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने साक्षी को फंदे पर लटका देखा तो आनन फानन में उतारकर डॉक्टर के पास ले गए। डॉक्टर ने साक्षी को मृत घोषित कर दिया। परिजन शव लेकर घर आ गए।
दादी भटोली देवी ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलने पर प्रभारी एसओ मोहम्मद कामिल मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से पूरे मामले की जानकारी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मां नीतू देवी, भाई गोलू, बहन नेहा सहित परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। प्रभारी एसओ मोहम्मद कामिल ने बताया कि घरेलू विवाद ने छात्रा ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है।