फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Student attempted rape in broad daylight

छात्रा से दिनदहाड़े दुष्कर्म का प्रयास

Mon, 25 Apr 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद।
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद। Updated Mon, 25 Apr 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
Student attempted rape in broad daylight
बच्ची के साथ बलात्कार

थाना क्षेत्र में स्कूल से घर लौट रही नाबालिग छात्रा को दुष्कर्म के इरादे से युवक ने पकड़ लिया। वह छात्रा को  खेतों की ओर खींचकर ले जाने लगा। छात्रा की चीख पुकार पर दौड़े ग्रामीण युवक को पकड़ कर पीटने लगे। इस दौरान युवक गांव वालों के चंगुल से निकल कर भाग गया। छात्रा के बाबा ने फैजबाग चौकी में तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी कक्षा छह में पढ़ती है। छात्रा के बाबा के मुताबिक सोमवार को पौत्री साइकिल से स्कूल पढ़ने गई थी। दोपहर करीब 1 बजे वह स्कूल से घर लौट रही थी।  फैजबाग-कुइंयासंत गांव के बीच  बरमदेव मंदिर के पास  कुइंयासंत निवासी सदर पुत्र खालिद ने उसे रोक लिया। सदर छात्रा को जबरन पकड़कर खेतों की ओर खींचने लगा।
विज्ञापन


शोरशराबा पर खेतों में काम कर रहे अद्दूपुर के ग्रामीण सदर को पकड़कर पीटने लगे। मौका पाकर सदर इनके चंगुल से छूटकर भाग गया। सूचना पर छात्रा के बाबा व अन्य परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने फैजबाग चौकी में तहरीर दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने  रिपोर्ट दर्ज किए बिना परिजनों को टरका दिया। बाबा ने बताया कि दुष्कर्म के प्रयास की तहरीर  फैजबाग चौकी में दी है। उधर, फैजबाग चौकी इंचार्ज इंद्रपाल सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर घटनास्थल पर गए थे। मामले की जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed