{"_id":"6a3c2359a0b0db76b604aca4","slug":"strike-announced-in-all-three-tehsils-starting-today-in-protest-against-e-registration-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-110789-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: ई-पंजीयन के विरोध में तीनों तहसीलों में आज से हड़ताल का एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: ई-पंजीयन के विरोध में तीनों तहसीलों में आज से हड़ताल का एलान
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सरकार की ओर से ई-पंजीयन व्यवस्था शुरू करने के विरोध में सदर तहसील में संयुक्त बैठक हुई। सर्वसम्मति से जिले की तीनों तहसीलों में बृहस्पतिवार से हड़ताल का एलान कर दिया गया। दस्तावेज लेखक, अधिवक्ता, रोटरी अधिवक्ता व स्टांप विक्रेता भी इसमें शामिल होंगे।
बार एसोसिएशन एवं दस्तावेज लेखक संघ ने अधिवक्ता उमाशंकर कटियार की अध्यक्षता में बैठक कर ई-पंजीयन व्यवस्था का विरोध किया। एसोसिएशन के सचिव अतुल कुमार मिश्र ने कहा कि हम सभी बृहस्पतिवार से कलमबंद अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे। तहसील में किसी तरह का कोई भी काम नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि हड़ताल कायमगंज व अमृतपुर तहसील में भी होगी। न तो स्टांप विक्रेता काम करेंगे और न ही नोटरी अधिवक्ता। दस्तावेज लेखक और अन्य अधिवक्ता भी हड़ताल पर रहेंगे।
बैठक में लेखक संघ के अध्यक्ष विनोद सक्सेना, सचिव मनोज कुमार त्रिवेदी, अधिवक्ता विकास सक्सेना, संजय कटियार, अनूप कटियार, पंकज राजपूत, हेमराज राजपूत, कुलदीप त्रिपाठी, सुनील सक्सेना, दिलीप बाथम, नासिर अली, अतुल शाक्य आदि थे।