{"_id":"6327697a84d7c23c6a651df6","slug":"strictness-of-administration-four-storey-building-started-falling-farrukhabad-news-knp7188336111","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन की सख्ती, गिरने लगे चार-चार मंजिला भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन की सख्ती, गिरने लगे चार-चार मंजिला भवन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। प्रशासन की सख्ती के चलते अतिक्रमण के दायरे में शामिल चार-चार मंजिला इमारतों पर लोग घन चलवाने लगे हैं। इससे धनतेरस और दिवाली पर बिक्री प्रभावित होने से व्यापारी चिंतित हैं।
दिवाली के त्योहार में बमुश्किल सवा महीना बचा है। सिटी मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव ने लालगेट से बीबीगंज तक मुख्य बाजार में काफी स्थानों पर अतिक्रमण चिह्नित करा दिया है। प्रशासन के बुलडोजर से घबराए कई दुकानदार चार-चार मंजिला इमारतों को तोड़ने लगे हैं। हालांकि तोड़फोड़ से दुकानदारों को त्योहारों पर व्यापार चौपट होने की चिंता सता रही है। उन्हें रेलवे रोड के हालात भी नजर आ रहे हैं। साढ़े तीन माह बाद भी बमुश्किल 200 मीटर नाली बनने से व्यापार प्रभावित है।
सुंदरीकरण हो, मगर त्योहारों का रखें खयाल
शहर में सुंदरीकरण के लिए अधिकांश लोग सहमति जता रहे हैं, मगर प्रशासन की त्योहारों पर होने वाली कार्रवाई से खासे चिंतित हैं। अभी तमाम व्यापारियों ने तोड़फोड़ का काम शुरू नहीं किया। उनका कहना है कि सुंदरीकरण हो, मगर त्योहारों का खयाल रखा जाए।
विज्ञापन
शहर में लग रहे जाम से लोग परेशान
नेहरू रोड, किराना बाजार में कई इमारतों में तोड़फोड़ शुरू हो गई। लोगों ने आधी सड़क को बंद कर दिया है। लिहाजा यातायात के लिए आधी सड़क ही बची है। इस पर दोनों तरफ से वाहन आने पर रोजाना ही जाम लग रहा है। इससे लोग परेशान हैं।