फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Strict security arrangements, DM-SP also roamed

जुमे की नमाज पर रहे कड़े सुरक्षा प्रबंध, डीएम-एसपी भी घूमे

Fri, 10 Jan 2020 06:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2020 06:18 PM IST
विज्ञापन
Strict security arrangements, DM-SP also roamed
शहर के सदर तहसील स्थित मस्जिद के सामने जुमे की नमाज के दौरान लगा फोर्स। - फोटो : FARRUKHABAD
जुमे की नमाज पर शहर में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त रहे। हर चौराहे-तिराहे पर पुलिस बल मुस्तैद दिखा। घुमना की जामा मस्जिद के अलावा तहसील तिराहे पर सीओ सिटी की अगुवाई में अफसर जमे रहे। डीएम मानवेंद्र सिंह और एसपी डा. अनिल मिश्र ने शहर का जायजा लिया।
विज्ञापन

नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में 20 दिसंबर को शहर में हुए बवाल के बाद से पुलिस सतर्क है। जुमे की नमाज से पहले सुबह 11 बजे से ही पुलिस बल की चहलकदमी शहर में बढ़ गई थी। दोपहर 12 बजे घुमना, चौक, रेलवे स्टेशन, तहसील तिराहे पर बड़ी संख्या में पुलिस बल पहुंच गया।
विज्ञापन

तहसील तिराहे पर सीओ सिटी मन्नीलाल गौंड करीब ढाई बजे तक मुस्तैद रहे। इसके अलावा मऊदरवाजा इंस्पेक्टर जेपी शर्मा, शहर कोतवाल वेदप्रकाश पांडेय भी डटे रहे। अधिकारी लोगों से गुफ्तगू करते नजर आए। यहां खुफिया विभाग के अधिकारी भी लोगों से बातचीत करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नमाज के वक्त ही डीएम मानवेंद्र सिंह, एसपी डा. अनिल मिश्र शहर का जायजा लेने पहुंचे। उनकी गाड़ियां लालगेट, चौक होती हुई बीबीगंज चौकी तक गईं। दोनों ही अफसरों ने शांति व्यवस्था के लिए अधीनस्थ अफसरों से सतर्क रहने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed