फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Strict action will be taken if tobacco warehouse opens, SDM

तंबाकू गोदाम खुला तो होगी सख्त कार्रवाई, एसडीएम

Thu, 16 Apr 2020 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Strict action will be taken if tobacco warehouse opens, SDM
कायमगंज। तहसील सभागार में व्यापारियों व सर्किल के सभी थानाध्यक्षों के साथ हुई बैठक में एसडीएम अमित आसेरी ने कहा किसी भी तंबाकू गोदाम में काम नहीं होगा। यदि कहीं पर काम होते या माल पैकिंग होते हुए पकड़ा गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। जानकारी दी कि तंबाकू का माल खरीदने व बेचने पर फिलहाल पाबंदी लगा दी गई है।
विज्ञापन

गुरुवार को तहसील सभागर में एसडीएम अमित आसेरी ने सीओ राजवीर सिंह गौर की मौजूदगी में सर्किल के थानाध्यक्षों व व्यपारियों के साथ बैठक की। इसमें उन्होंने कहा थोक किराना दुकानदार सुबह 4 से 5 बजे तक दुकानें खोलकर फुटकर वालों को माल दे सकते हैं। फुटकर में सामान नहीं बेचेंगे। फुटकर वाले घर-घर माल सप्लाई करेंगे। खाद बीज, कृषि यंत्रों की दुकानें सुबह 11 बजे से 5 तक खुलेंगी। सभी आटा चक्की वालों के पास मंडी समिति का लाइसेंस होना जरूरी है।
विज्ञापन

आटा चक्की पर ग्राहकों का आटा पीस सकते हैं अपना आटा पीसकर नहीं बेचेंगे। बारदाना दुकानें एसएनएम इंटर कालेज में लगाने को कहा। टायर पंक्चर की दुकान पेट्रोल पंप पर पंप मालिक की मर्जी से खोलने को कहा। बैठक में विधायक अमर सिंह खटिक, तहसीलदार भूपाल सिंह, इंस्पेक्टर विनय राय, एसओ कंपिल देवेंद्र सिंह, ईओ सीमा तोमर, सप्लाई इंस्पेक्टर हिमांचल सिंह, एमआई डॉली सिंह, चेतन तिवारी, व्यापारी नेता उमेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed