फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Storm and rain caused power outages in 300 villages

Farrukhabad News: आंधी व बारिश ने उड़ाई 300 गांव की बिजली

Sat, 30 May 2026 12:44 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sat, 30 May 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Storm and rain caused power outages in 300 villages
फोटो-15 बबना उपकेंद्र की 33केवी लाइन का केबल बॉक्स बदलते बिजली कर्मचारी। स्रोत : कर्मचारी
फर्रुखाबाद। जिले में बृहस्पतिवार रात आंधी के साथ हुई बारिश से बिजली व्यवस्था बेपटरी हो गई। 33केवी लाइनों में फाल्ट से तीन उपकेंद्र ठप होने और फीडर ब्रेकडाउन होने से करीब 300 गांवों की बिजली गुल रही। शुक्रवार सुबह उपभोक्ताओं को बिजली मिल सकी।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अलर्ट के बाद बृहस्पतिवार रात आई आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। इसी के बाद बिजली व्यवस्था डगमगाने लगी। कमालगंज क्षेत्र में 33केवी लाइन में रात करीब 9.30 बजे फाल्ट आ गया। इससे जरारी उपकेंद्र ठप होने से क्षेत्र के करीब 100 गांव की बिजली गुल हो गई। कर्मचारियों ने लाइन की पेट्रोलिंग की, लेकिन फाल्ट नहीं मिला। इससे पहले भी बार-बार लाइन ट्रिप होने से बिजली उपकेंद्र ठप होता रहा। फाल्ट न मिलने पर कर्मचारी थककर बैठ गए।
विज्ञापन

एसडीओ रवि पांडेय ने जहानगंज बिजली उपकेंद्र की 33केवी लाइन से जरारी उपकेंद्र को जोड़ने के निर्देश दिए। इस पर कर्मचारियों ने जहानगंज की लाइन से जरारी उपकेंद्र को जोड़कर रात करीब 1.30 बजे उपकेंद्र चालू किया। इसके बाद क्षेत्र में बिजली आपूर्ति शुरू की जा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन




केबल बॉक्स फुंकने से उपकेंद्र ठप


नवाबगंज। आंधी के साथ हुई बूंदाबांदी के बीच रात में 33/11 उपकेंद्र बवना का केबल बॉक्स फुंक गया। इससे क्षेत्र के करीब 50 गांव की बिजली गुल हो गई। भीषण गर्मी में रात को बिजली न मिलने से उपभोक्ता परेशान रहे। नींद खराब होने पर उपभोक्ताओं ने उपकेंद्र का फोन लगाया तो किसी कर्मचारी ने कॉल रिसीव नहीं की। इससे गुस्साए ग्रामीण रात में ही उपकेंद्र पर जा धमके और बिजली न आने पर विरोध जताया। इस पर वहां मौजूद कर्मचारियों ने बताया कि केबल बॉक्स फुंकने से विद्युत आपूर्ति बंद है। फोन न उठाने की बात पर ग्रामीण काफी देर तक कर्मचारियों को खरी-खोटी सुनाते रहे। जानकारी पाकर एसडीओ ने अवर अभियंता दीपक कुमार बिजली व्यवस्था सही कराने के निर्देश दिए। शुक्रवार सुबह केबल बॉक्स बदलकर करीब आठ बजे बिजली चालू की जा सकी। एसडीओ धर्मेंद्र कुमार राजपूत ने बताया केबल बॉक्स फुंकने से बिजली व्यवस्था ठप हो गई थी। सुबह आठ बजे आपूर्ति बहाल कराने के बाद आगे कोई दिक्कत न आए, इसके लिए वैकल्पिक दूसरा केबल बॉक्स भी सही करा दिया गया। इससे एक केबल बॉक्स फुंकने पर दूसरे से बिजली आपूर्ति बहाल की जा सके। इसके अलावा कस्बा स्थित उपकेंद्र के 11केवी फीडर का पोल टूटने से अठसेनी ग्रामीण व नलकूप फीडर बंद रहा। शुक्रवार को पोल बदलवाकर दोपहर दो बजे बिजली आपूर्ति चालू की जा सकी। अवर अभियंता अब्दुल मजीद ने बताया कि नया पोल लगवाकर आपूर्ति बहाल कर दी गई है।




रात भर गुल रही 150 गांवों की बिजली



कंपिल। तेज हवा व हल्की बारिश के बीच 33केवी लाइन में कई जगह फाल्ट आने से रुटौल विद्युत उपकेंद्र ठप हो गया। इससे उपकेंद्र से जुड़े कस्बा कंपिल, भटासा न्यू, भटासा ओल्ड व पितौरा फीडरों से जुड़े गांवों की बिजली गुल हो गई। कर्मचारियों ने पेट्रोलिंग की तो 33केवी लाइन पर कई जगह पेड़ की टूटी डालें फंसी मिलीं। कई जगह फाल्ट होने से कर्मचारी रात में उपकेंद्र चालू नहीं कर सके। अधिकांश ग्रामीणों के घरों में इन्वर्टर न होने से गांव मझोला, इजोर, रानीपुर गौर, ललई, बिराहिमपुर जागीर, दारापुर, अहियापुर, पद्मनगला, आजमपुर, त्यौरखास, बरखेड़ा, मोहद्दीनपुर सहित करीब 150 गांव के उपभोक्ता रात भर गर्मी में परेशान रहे। घरों व गलियों में अंधेरा पसरा रहा। शुक्रवार सुबह लाइनमैनों ने फाल्ट ठीक कर उपकेंद्र चालू किया। इसके बाद क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बहाल की जा सकी। लगातार 12 घंटे बिजली न मिलने से लोग परेशान रहे। कायमगंज ग्रामीण क्षेत्र के अवर अभियंता मनोज पटेल ने बताया फाल्ट ठीक कर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है।

फोटो-15 बबना उपकेंद्र की 33केवी लाइन का केबल बॉक्स बदलते बिजली कर्मचारी। स्रोत : कर्मचारी

फोटो-15 बबना उपकेंद्र की 33केवी लाइन का केबल बॉक्स बदलते बिजली कर्मचारी। स्रोत : कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed