{"_id":"65638e21a9bfbbfdd90d8f09","slug":"stop-the-deeds-of-waqf-land-till-the-investigation-is-completed-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-1438-2023-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: जांच पूरी होने तक रोक दें वक्फ की जमीन के बैनामे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: जांच पूरी होने तक रोक दें वक्फ की जमीन के बैनामे
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। वक्फ नवाब जाफरी बेगम संख्या-188 की संपत्तियों के हो रहे बैनामों की शिकायत पर सहायक सर्वे वक्फ आयुक्त ने कायमगंज सब रजिस्ट्रार को पत्र लिखकर रोक लगाने के आदेश दिए हैं। कहा कि वक्फ की जमीन की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने तक किसी तरह के बैनामे नहीं किए जाएं।
शमसाबाद के मोहल्ला गोदाम निवासी मुतवल्ली मोहम्मद रिजवान ने सहायक सर्वे वक्फ आयुक्त-जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी जितेंद्र कुमार से शिकायत कर वक्फ संपत्तियों के फर्जी तरीके से बैनामे होने की बात कही थी। इस पर सहायक सर्वे वक्फ आयुक्त ने कायमगंज तहसील के सब रजिस्ट्रार को 25 नवंबर को पत्र लिखा। इसमें कहा कि वक्फ संपत्ति का बैनामा नहीं हो सकता। इस मामले की जांच की जा रही है। लिहाजा जब तक जांच पूरी नहीं होती, तब तक वक्फ संपत्ति का किसी तरह का बैनामा न किया जाए।
मुतवल्ली रिजवान ने बताया कि वक्फ की संपत्तियों को धोखाधड़ी करके लोग बेच रहे हैं। इसकी विस्तार से जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।