{"_id":"5daca9ff8ebc3e01684332f2","slug":"stoning-and-firing-during-measurement-seven-injured-farrukhabad-news-knp5210122166","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैमाइश के दौरान लेखपाल के सामने पथराव व फायरिंग, 7 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैमाइश के दौरान लेखपाल के सामने पथराव व फायरिंग, 7 घायल
विज्ञापन
कायमगंज(फर्रुखाबाद)। गांव ललई में विवादित भूमि की पैमाइश के दौरान दो पक्ष आमने सामने आ गए। दोनों पक्षों में पथराव होने के बाद फायरिंग हुई। इस पथराव में दोनों पक्षों से सात लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्ष से हुए घायलों का सीएचसी में मेडिकल कराया।
गांव ललई निवासी शिवकुमार मिश्रा की पत्नी सुखरानी सरकारी धन से शौचालय का निर्माण करा रहीं थीं। दूसरे पक्ष के पवन मिश्रा ने सरकारी जमीन पर शौचालय निर्माण की तहसील में शिकायत की थी। क्षेत्रीय लेखपाल रविवार को गांव पहुंचे और विवादित जमीन की पैमाइश शुरू कराई। तभी दोनों पक्षों में गालीगलौज व पथराव शुरू हो गया। फायरिंग भी होने लगी। लेखपाल वहां से खिसक गए।
पथराव में एक पक्ष से पवन मिश्रा व उनके भाई प्रमोद घायल हो गए। दूसरे पक्ष के अशोक मिश्रा की पुत्री अंशिका, पुत्र हिमांशु, विकास, उमेश, विजय मिश्रा घायल हो गए। सूचना पर एसआई रहीस खान गांव पहुंचे। उन्होंने सभी घायलों को सीएचसी भेजकर मेडिकल कराया है। पवन मिश्रा पक्ष का कहना है कि जिस भूमि पर शौचालय बनाया जा रहा है वह सरकारी है। दूसरे पक्ष के हिमांशु का कहना है शौचालय निजी भूमि पर बनाया जा रहा है। रंजिश के चलते पवन आदि अड़ंगा डाल रहे हैं। एसआई रहीस खान ने बताया सभी घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।